लाइव न्यूज़ :

बंगाली फिल्म अभिनेत्री स्वातिलेखा सेनगुप्ता का निधन

By भाषा | Updated: June 16, 2021 16:52 IST

Open in App

कोलकाता, 16 जून विख्यात बंगाली अभिनेत्री स्वातिलेखा सेनगुप्ता का बुधवार दोपहर को कोलकाता के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह लंबे समय से किडनी के रोगों से जूझ रही थीं। सेनगुप्ता के परिवार ने यह जानकारी दी।

स्वातिलेखा सेनगुप्ता 71 वर्ष की थीं और उनके परिवार में पति रुद्रप्रसाद सेनगुप्ता और बेटी सोहिनी है। सोहिनी ने पीटीआई-भाषा से कहा कि उनकी मां का निजी अस्पताल में पिछले 24 दिन से उपचार चल रहा था और अपराह्न लगभग तीन बजे उनका निधन हो गया।

स्वातिलेखा को संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से नवाजा गया था। वह अपने पति और बेटी के साथ नन्दीकर थियेटर समूह चलाती थीं। रवीन्द्रनाथ टैगोर के उपन्यास पर आधारित सत्यजीत रे की फिल्म ‘घरे बैरे’ में स्वातिलेखा ने बिमला का किरदार निभाया था।

उन्होंने शिवप्रसाद मुखर्जी और नंदिता राय की फिल्म बेला सेशे में आरती का किरदार निभाया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो