लाइव न्यूज़ :

बंगाल महात्मा गांधी के हत्यारों के सामने कभी सिर नहीं झुकाएगा : ममता

By भाषा | Updated: December 7, 2020 19:01 IST

Open in App

मेदिनीपुर (पश्चिम बंगाल), सात दिसंबर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को भाजपा पर "निजी लाभ के लिए विभाजनकारी राजनीति" करने का आरोप लगाया और कहा कि सभी समुदायों के बीच लंबे समय से सद्भाव वाला यह राज्य "कभी भी महात्मा गांधी के हत्यारों के सामने अपना सिर नहीं झुकाएगा।’’

ममता ने पश्चिम मेदिनीपुर में एक रैली को संबोधित करते हुए केंद्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधा और नए कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों की दुर्दशा के प्रति उसकी "उदासीनता और अहंकार" के लिए उसकी तीखी आलोचना की।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को "जनविरोधी" कृषि कानूनों को तुरंत वापस लेना चाहिए या उसे सत्ता छोड़ देनी चाहिए।

तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता ने कहा कि "भाजपा के कुशासन को सहन करने या चुप रहने के बदले’’ वह जेल में रहना पसंद करेंगी।

ममता ने कहा, “हम बंगाली-गैर बंगाली राजनीति में विश्वास नहीं करते हैं। दोनों हमारे भाई-बहन हैं। हम भाजपा की तरह हिंदू-मुस्लिम राजनीति में भी विश्वास नहीं करते।’’

उन्होंने किसी का नाम लिए बिना कहा, "राज्य में रहने वाले सभी समुदायों के बीच सद्भाव का एक लंबा इतिहास रहा है। इस राज्य के लोग कभी भी उन लोगों के सामने अपना सिर नहीं झुकाएंगे, जिन्होंने महात्मा गांधी की हत्या की।’’

ममता ने एक बार फिर कहा कि भाजपा "बाहरी लोगों" की पार्टी है और वह कभी भी भगवा पार्टी को बंगाल पर नियंत्रण करने की अनुमति नहीं देंगी। उन्होंने राज्य के लोगों से इस तरह के किसी भी प्रयास का विरोध करने का आग्रह किया।

मुख्यमंत्री ने कहा, "अगर बाहर के गुंडे हमारे राज्य में आते हैं और आपको भयभीत करते हैं, तो आप सभी को उनके खिलाफ एकजुट होकर लड़ना चाहिए। हम शांति में विश्वास करते हैं...।’’

नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के आंदोलन को अपनी सरकार का समर्थन देते हुए ममता ने कहा कि केंद्र की भाजपा नीत सरकार को "किसानों के अधिकारों का बलिदान करने के बाद सत्ता में नहीं बने रहना चाहिए।"

ममता ने दावा किया कि भाजपा उनकी सरकार और उनके कल्याणकारी कार्यक्रमों की छवि खराब करने की कोशिश कर रही है।

उन्होंने कहा, ‘‘इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि हम क्या विकास कार्य करते हैं, वे (भाजपा) हमेशा हमें बदनाम करने का प्रयास करेंगे। लेकिन राफेल घोटाले का क्या हुआ? पीएम केयर्स फंड का क्या हुआ? केंद्र को पीएम केयर्स फंड में अब तक मिली राशि पर एक श्वेत पत्र प्रकाशित करना चाहिए।’’

ममता ने माकपा पर भी निशाना साधा और आरोप लगाया, ‘‘इससे पहले, पश्चिम मेदिनीपुर में माकपा का आतंक था। माकपा के गुंडों द्वारा कई लोग मारे गए थे और बेघर कर दिए गए थे। उस समय लोगों की अपने घरों से बाहर आने की हिम्मत नहीं होती थी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘जंगलमहल में अब शांति है। माओवादियों की बंदूकें शांत हो गई हैं। माकपा के गुंडे भाजपा में शामिल हो गए हैं। सिर्फ रंग बदल गया है।’’

ममता ने विश्वास जताया कि उनकी पार्टी लगातार तीसरी बार और बड़े जनादेश के साथ सत्ता में लौटेगी तथा जून के बाद भी उनकी सरकार मुफ्त राशन देती रहेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?