लाइव न्यूज़ :

बंगाल: लूट नाकाम होने पर लुटेरों ने लोगों पर चलाई गोलियां

By भाषा | Updated: July 13, 2021 12:21 IST

Open in App

सूरी (पश्चिम बंगाल), 13 जुलाई पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में ‘गोल्ड लोन कम्पनी’ की एक शाखा में लूट की कोशिश में नाकाम होने पर लुटेरों के एक समूह ने लोगों पर गोलियां चला दीं। घटना में एक व्यक्ति घायल हुआ है।

पुलिस ने मंगलवार को बताया कि घटना सोमवार को सूरी शहर में हुई। ये लोग सोमवार सुबह बाजार परिसर स्थित ‘गोल्ड लोन कम्पनी’ के कार्यालय पहुंचे और सुरक्षा कर्मी को पिस्तौल से डरा कर समय से पहले कार्यालय का दरवाजा खोलने को कहा, लेकिन कार्यालय के दरवाजे पर लगा ‘शटर’ जैसे ही उपर हुआ वहां लगा ‘अलार्म’ बज गया और कई लोग मौके पर एकत्रित हो गए।

चश्मदीदों ने बताया कि इसके बाद भीड़ ने लुटेरों के पीछे भागना शुरू कर दिया, तभी उनमें से दो लुटेरे एक मोटरसाइकिल पर वहां से फरार हो गए और बाकियों ने वहां फंस जाने के कारण लोगों पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। गोलीबारी में एक रिक्शा चालक घायल हो गया। इसके बाद लुटेरों ने हथियार का डर दिखाकर एक मोटरसाइकिल छीनी और वहां से फरार हो गए।

अधिकारी ने बताया कि घायल व्यक्ति का इलाज चल रहा है।

पुलिस अधीक्षक नागेंद्र त्रिपाठी ने कहा, ‘‘ लुटेरों की तलाश जारी है। सभी थानों को सूचित कर दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए