लाइव न्यूज़ :

बंगाल विस अध्यक्ष ने ओम बिरला से राज्यपाल की ‘अत्यधिक दखलअंदाजी’ की शिकायत की

By भाषा | Updated: June 23, 2021 16:56 IST

Open in App

कोलकाता, 23 जून पश्चिम बंगाल विधानसभा अध्यक्ष बिमान बनर्जी ने संसदीय लोकतंत्र से जुड़े मामलों और सदन के कामकाज में राज्यपाल जगदीप धनखड़ की ‘‘अत्यधिक दखलअंदाजी’’ को लेकर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से शिकायत की है।

बनर्जी ने मंगलवार को वर्चुअल रूप से आयोजित ‘‘ऑल इंडिया स्पीकर्स कॉन्फ्रेन्स’’ के दौरान धनखड़ की शिकायत की।

बनर्जी ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘मैंने लोकसभा अध्यक्ष को संसदीय लोकतंत्र और विधानसभा के कामकाज में राज्यपाल जगदीप धनखड़ की अत्यधिक दखलअंदाजी के बारे में बताया। विधानसभा द्वारा पारित होने के बावजूद कई विधेयक राज्यपाल के पास अटके हुए हैं क्योंकि उन्होंने उन पर हस्ताक्षर नहीं किए हैं। पश्चिम बंगाल के संसदीय लोकतंत्र के इतिहास में यह अभूतपूर्व है। ऐसी स्थिति पहले कभी पैदा नहीं हुई।’’

धनखड़ के तृणमूल कांग्रेस सरकार के साथ तनावपूर्ण संबंध रहे हैं और उन्होंने अभी तक इस मुद्दे पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

टीएमसी के वरिष्ठ नेता और विधायक तापस रॉय ने कहा, ‘‘हम लंबे समय से कहते आ रहे हैं कि मौजूदा राज्यपाल एक खास राजनीतिक दल के मुखपत्र की तरह काम कर रहे हैं। वह न केवल राज्य के मामलों में दखल दे रहे हैं बल्कि पश्चिम बंगाल सरकार की छवि भी खराब कर रहे हैं।’’

बहरहाल, भाजपा की पश्चिम बंगाल ईकाई राज्यपाल के समर्थन में आयी और उसने दावा किया कि उन्होंने सच्चाई का खुलासा किया है। भाजपा के प्रदेश प्रमुख दिलीप घोष ने कहा, ‘‘टीएमसी राज्यपाल से नाराज है क्योंकि उन्होंने राज्य में अराजक स्थिति का पर्दाफाश कर दिया है। पहले भी उनके खिलाफ शिकायतें आयी हैं लेकिन वे सभी निराधार ही थीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा