लाइव न्यूज़ :

बंगाल विस चुनाव: सातवें चरण में हिंसा की छिटपुट घटनाएं, 11 बजे तक 37 फीसदी से अधिक मतदान

By भाषा | Updated: April 26, 2021 14:24 IST

Open in App

कोलकाता 26 अप्रैल पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के सातवें चरण के तहत सोमवार को हिंसा की छिटपुट घटनाओं के बीच मतदान जारी है। अधिकारियों के मुताबिक पूर्वाह्न 11 बजे तक 37.72 प्रतिशत मतदान हुआ।

अधिकतर मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखी गईं। लोग कोरोना से बचाव के उपायों का पालन करते हुए अपने-अपने मतदान केंद्रों पर अपनी बारी आने का इंतजार करते दिखे।

सातवें चरण में मुर्शिदाबाद और पश्चिम वर्द्धमान जिलों की नौ विधानसभा सीटों तथा दक्षिण दिनाजपुर और मालदा जिलों की छह-छह सीटों और कोलकाता की चार सीटों के 12,068 मतदान केंद्रों पर वोट डाले जा रहे हैं।

इनमें भवानीपुर निर्वाचन क्षेत्र भी शामिल है जहां से तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी मौजूदा विधायक हैं और वह इसी क्षेत्र की निवासी हैं।

निर्वाचन आयोग के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘11 बजे तक 37.72 फीसदी मतदान दर्ज हुआ है। अभी तक मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण रही है।’’

आसनसोल क्षेत्र से टकराव की कुछ घटनाएं सामने आईं जहां तृणमूल कांग्रेस की उम्मीदवार सायोनी घोष ने दावा किया कि उनके विधानसभा क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मतदान केंद्र पर अवरोध पैदा करने की कोशिश की।

भाजपा उम्मीदवार अग्निमित्र पॉल ने इन आरोपों को निराधार बताया और दावा किया कि अपनी हार सुनिश्चित देख घोष इस प्रकार के आरोप लगा रही हैं।

रास बिहारी विधानसभा सभा क्षेत्र में एक मतदान केंद्र पर उस वक्त हो हल्ला हुआ जब भाजपा उम्मीदवार सेवानिवृत्त जनरल सुब्रत साहा के एजेंट पर महिलाओं के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगा।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि विद्या भारती स्कूल में महिला मतदाताओं ने आरोप लगाया कि मोहन राव उनके हाथ पकड़कर मतदान केंद्र की ओर खींचकर ले जा रहा था। इस आरोप के बाद राव को हिरासत में ले लिया गया।

राव ने इन आरोपों का खंडन किया और कहा कि ऐसी कोई घटना नहीं हुई।

अधिकारी ने कहा, ‘‘हमें इस संदंर्भ में एक शिकायत मिली है और जांच चल रही है।’’

जमूरिया विधानसभा क्षेत्र में वाम मोर्चे के उम्मीदवार आइशी घोष ने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता उनके एजेंट को मतदान केंद्र में प्रवेश करने से रोक रहे हैं। तृणमूल कांग्रेस ने इन आरोपों को खंडन किया।

कोविड-19 की दूसरी लहर और सुरक्षा के इंतजामों के बीच राज्य की 34 सीटों पर सोमवार सुबह सात बजे से मतदान आरंभ हो गया। मतदान शाम 6.30 तक होगा।

इस चरण में 86 लाख से अधिक मतदाता 284 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे।

राज्य में छह चरण का मतदान पहले ही समाप्त हो चुका है। आखिरी एवं आठवें चरण का मतदान बृहस्पतिवार को होगा। मतों की गिनती दो मई को होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबस स्टैंड पर भीषण आग, 7 बसें जलकर खाक, वीडियो

क्राइम अलर्टNashik Rape: बलात्कार और उत्पीड़न के आरोप में 6 आईटी प्रोफेशनल्स गिरफ्तार, SIT को सौंपी गई कमान

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

भारत अधिक खबरें

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग