लाइव न्यूज़ :

बंगाल हिंसा: सरकार ने उच्च न्यायालय से दो जुलाई का आदेश वापस लेने का आग्रह किया

By भाषा | Updated: July 6, 2021 20:37 IST

Open in App

कोलकाता, छह जुलाई पश्चिम बंगाल सरकार ने कलकत्ता उच्च न्यायालय के समक्ष एक आवेदन दायर कर उससे दो जुलाई के आदेश को वापस लेने का आग्रह किया है, जो राज्य में चुनाव बाद हिंसा के संबंध में पुलिस को उन सभी मामलों में मामले दर्ज करने का निर्देश देता है जो या तो उसे रिपोर्ट किए गए हैं या राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) या किसी अन्य प्राधिकरण के समक्ष रखे गए हैं।

कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश राजेश बिंदल की अध्यक्षता वाली पांच-न्यायाधीशों की पीठ ने आदेश जारी किया था। पीठ ने चुनाव बाद हिंसा के दौरान मानवाधिकार उल्लंघन के आरोपों की जांच के लिए अदालत के निर्देश पर एनएचआरसी द्वारा गठित एक समिति की अंतरिम रिपोर्ट का संज्ञान लिया था।

राज्य सरकार ने अपने आवेदन में कहा कि उसे अंतरिम रिपोर्ट की सामग्री पर बहस करने का मौका नहीं मिला और यह दावा किया कि रिपोर्ट को 30 जून को अदालत के समक्ष प्रस्तुत किए जाने के बाद पीठ ने उसे सार्वजनिक नहीं किया था।

उच्च न्यायालय ने दो जुलाई को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की श्रम इकाई के नेता का यहां कमांड अस्पताल में फिर से पोस्टमॉर्टम करने का निर्देश दिया था, जिनकी कथित रूप से चुनाव बाद हिंसा के दौरान हत्या कर दी गई थी और कोलकाता पुलिस के एक उपायुक्त को कारण बताओ नोटिस जारी कर पूछा था कि उसके आदेश का उल्लंघन करने के लिए उनके खिलाफ अवमानना की ​​कार्यवाही क्यों नहीं शुरू की जाए।

इस पीठ में कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश राजेश बिंदल के अलावा न्यायमूर्ति आई पी मुखर्जी, न्यायमूर्ति हरीश टंडन, न्यायमूर्ति सौमेन सेन और न्यायमूर्ति सुब्रत तालुकदार शामिल हैं।

समिति ने अदालत के निर्देशानुसार 30 जून को सीलबंद लिफाफे में प्रारंभिक रिपोर्ट न्यायालय को सौंपी थी तथा शिकायतों पर और जांच करने के लिए अधिक समय की मांग की गई थी, जिसे स्वीकार कर लिया गया था और मामले की सुनवाई 13 जुलाई तक स्थगित कर दी गई थी।

उच्च न्यायालय के समक्ष दायर जनहित याचिकाओं में राज्य में चुनाव के बाद हुई हिंसा के कारण लोगों के उनके आवासों से विस्थापित होने, हमले, संपत्ति को नष्ट करने और दुकानों में तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

क्राइम अलर्ट5 वर्षीय बच्चे का गला, गुप्तांग कटा था और पेट के बाईं ओर, गाल और भौंह के नीचे गहरे घाव?, पिता ने कहा- छात्रावास में बेटे से सामूहिक रेप कर मारा?

बॉलीवुड चुस्कीनहीं रहीं जरीन खान की मां परवीन खान, मुंबई में होगा अंतिम संस्कार

क्रिकेटसूर्यवंशी और जायसवाल के तूफान में उड़ा मुंबई?, कोच माहेला जयवर्धने ने कहा- बारिश के बीच रन बरसा?, बेबस दिखे गेंदबाज

क्रिकेटबुमराह, चाहर और बोल्ट को कूटना?, 15 साल के लड़के को खेलते देखना वाकई अद्भुत, कप्तान पांड्या ने कहा- हमारे पास सूर्यवंशी के लिए कोई विकल्प नहीं था

भारत अधिक खबरें

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण