लाइव न्यूज़ :

तृणमूल कांग्रेस के मुखपत्र में पार्टी नेता के लेख लिखने का समर्थन नहीं करती है माकपा की बंगाल इकाई

By भाषा | Updated: August 1, 2021 20:57 IST

Open in App

कोलकाता, एक अगस्त मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने रविवार को कहा कि तृणमूल कांग्रेस के मुखपत्र ‘जागो बांग्ला’ में पार्टी नेता अजंता बिस्वास के लेखों की श्रृंखाला लिखने के फैसले का पार्टी समर्थन नहीं करती है। अजंता, वाम दल के दिवंगत नेता अनिल बिस्वास की बेटी हैं।

तृणमूल कांग्रेस के दैनिक मुखपत्र के संपादकीय पन्ने पर पिछले सप्ताह चार भागों में ‘‘बंगोराजनीति नारीशक्ति’ (बंगाल की राजनीति में नारीशक्ति की भूमिका) पर लेख का प्रकाशन हुआ था, जिसके बाद वाम दल के कुछ नेताओं की भृकुटी तन गयी थी। अजंता, रबींद्र भारती विश्वविद्यालय में इतिहास की एसोसिएट प्रोफेसर हैं ।

माकपा की पश्चिम बंगाल इकाई के सचिव सूर्य कांत मिश्र ने एक सवाल के जवाब में संवाददाताओं से बातचीत में कहा, ‘‘उन्होंने जो किया है उसका समर्थन नहीं किया जा सकता है। हमारी कोलकाता इकाई मामले को देख रही है।’’

उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर बिस्वास के विचारों के साथ कोलकाता इकाई से रिपोर्ट मिलने के बाद पार्टी की राज्य कमेटी निर्णय करेगी। अजंता प्रेसिडेंसी विश्वविद्यालय की छात्रा रह चुकी हैं ।

माकपा के एक अन्य नेता ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस के मुखपत्र में बिस्वास ने लेख क्यों लिखा है, इस बारे में उनसे स्पष्टीकरण देने के लिये कहा गया है।

वाम दल के नेता ने बताया, ‘‘माकपा के किसी भी सदस्य के लिए सहमति लेना जरूरी है । वह पार्टी की कॉलेज और विश्वविद्यालय शिक्षक शाखा का हिस्सा हैं।’’

मामले में टिप्पणी के लिये बिस्वास उपलब्ध नहीं हो सकीं ।

तृणमूल के प्रवक्ता कुणाल घोष ने इससे पहले बताया कि एक शिक्षाविद द्वारा लेखों की श्रृंखला को उसकी योग्यता के आधार पर आंका जाना चाहिए, न कि उसकी राजनीतिक पहचान से।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है