लाइव न्यूज़ :

बंगाल: करंट लगने से दो बहनों की मौत, ग्रामीणों ने ‘हत्या’ का आरोप लगा पिता की पिटाई की

By भाषा | Updated: June 27, 2021 23:33 IST

Open in App

बर्धमान, 27 जून पश्चिम बंगाल के पूर्वी बर्धमान जिले में दो बहनों की करंट लगने से मौत हो गई। इसके बाद ग्रामीणों ने मृत बहनों के पिता पर ही ‘हत्या’ का आरोप लगा उसकी पिटाई कर दी। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि रैना पुलिस थानाक्षेत्र के खालेरपुल गांव में लड़कियां- आठ साल की और छह साल की- घर के आंगन में शनिवार को मृत मिली थीं।

उनकी दादी ने बताया, '' बच्चियां आंगन में खेल रही थीं तभी अचानक चिल्लाने लगीं। आवाज सुनकर मैं वहां पहुंची तो देखा कि बिजली की तार की चपेट में आ गई हैं। किसी तरह बिजली काटी गई। घटना के समय घर पर कोई नहीं था। ''

पुलिस ने भी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर करंट लगने से मौत की पुष्टि की है। हालांकि, बच्चियों की मां ने आरोप लगाया कि दूसरी महिला के साथ संबंध होने की वजह से पति ने ही उनकी हत्या की है।

पुलिस ने बताया कि जब घटना की जानकारी होने पर पिता घर लौटा तो ग्रामीणों ने दो लड़कियों की हत्या का आरोप लगा उसकी पिटाई कर दी। पुलिस ने पिता को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है जबकि पिता का आरोप है कि पत्नी उसे फंसाना चाहती है।

पुलिस ने बताया कि घरेलू हिंसा और हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे