लाइव न्यूज़ :

बंगाल : सजनेखली शिविर इलाज के लिए जाते समय बाघ की मौत

By भाषा | Updated: May 30, 2021 15:24 IST

Open in App

कोलकाता, 30 मई पश्चिम बंगाल में वन क्षेत्र से भटके एक नर रॉयल बंगाल बाघ की रविवार को इलाज के लिए सुंदरबन के सजनेखली ले जाने के दौरान मौत हो गई।

वन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि बाघ की मौत की वजह चक्रवात ‘यास’ और इसके बाद की परिस्थितियों से संबंधित नहीं लग रही है, बल्कि प्रतीत हो रहा है कि उसकी मौत अधिक उम्र के कारण हुई है।

उन्होंने कहा कि शव के पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के असल कारण का पता चल सकेगा।

मुख्य वन्यजीव वार्डन वीके यादव ने पीटीआई-भाषा से कहा कि बाघ की उम्र करीब 11-12 है और वह परसो हरिखाली शिविर के पास मिला था और चलते हुए लड़खड़ा रहा था और वन कर्मी उसपर करीब से निगाह रख रहे थे।

यह बाघ रविवार सुबह एक तालाब के किनारे लेटा हुआ मिला, कर्मियों ने उसे मुर्गा खिलाने की कोशिश की लेकिन उसने वह नहीं खाया।

यादव ने बताया कि बाघ बहुत कमजोर था और उसे इलाज के लिए सजनेखाली वन शिविर ले जाया जा रहा था लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

उन्होंने कहा कि लगता है कि बाघ की मौत अधिक उम्र और कमजोरी के कारण हुई है।

सुंदरबन में बाघों की गणना (2019-20) के मुताबिक, सुंदरबन में रॉयल बंगाल बाघों की संख्या 96 है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू