लाइव न्यूज़ :

बंगाल: हल्दिया में आईओसी रिफाइनरी में आग लगने से तीन लोगों की मौत, 44 घायल

By भाषा | Updated: December 21, 2021 20:11 IST

Open in App

हल्दिया (पश्चिम बंगाल), 21 दिसंबर पश्चिम बंगाल के पूरब मेदिनीपुर में मंगलवार दोपहर को आईओसी रिफाइनरी में आग लगने से तीन लोगों की मौत हो गई और 44 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

'इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन' (आईओसी) ने एक बयान में कहा कि यह घटना रिफाइनरी की एक इकाई में 'शटडाउन' संबंधी कार्य के दौरान हुई।

बयान में कहा गया कि आग लगने की घटना में तीन लोगों की मौत हुई है जबकि 44 लोग घायल हुए हैं।

आईओसी के मुताबिक, आग बुझा दिया गया है और अब स्थिति नियंत्रण में है।

जिले के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने पीटीआई-भाषा को बताया कि 44 घायलों में से 37 को कोलकाता के एक अस्पताल ले जाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि घायलों को जल्द से जल्द कोलकाता पहुंचाने के लिए यातायात को ध्यान में रखते हुए ''ग्रीन कॉरिडोर'' तैयार किया गया है। अधिकारी ने बताया कि सात अन्य घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है।

इस बीच, राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रिफाइनरी में आग लगने की घटना में तीन लोगों की मौत पर शोक जताया।

बनर्जी ने ट्वीट किया, '' दुख की इस घड़ी में शोकाकुल परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं। घायलों को ग्रीन कॉरिडोर के जरिए कोलकाता लाया जा रहा है। पश्चिम बंगाल सरकार घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने के लिए हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी।''

हल्दिया रिफाइनरी की प्रमुख इकाइयों में मरम्मत कार्य जारी है और इसी दौरान 'मोटर स्पिरिट क्वालिटी' इकाई में अपराह्न तीन बजे आग लग गई।

कंपनी ने कहा कि घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos