बंगाल को विकास के पथ पर आना चाहिए: राज्यपाल

By भाषा | Updated: February 19, 2021 19:10 IST2021-02-19T19:10:26+5:302021-02-19T19:10:26+5:30

Bengal should come on the path of development: Governor | बंगाल को विकास के पथ पर आना चाहिए: राज्यपाल

बंगाल को विकास के पथ पर आना चाहिए: राज्यपाल

शांतिनिकेतन (पश्चिम बंगाल),19 फरवरी पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने शुक्रवार को कहा कि राज्य को विकास के पथ पर आना चाहिए।

राज्यपाल ने दावा किया कि राज्य में भय का ऐसा वातावरण है कि लोग अपनी शंकाओं पर भी बात करने से डरते हैं।

उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘ देश 2021 में 75वां स्वतंत्रता दिवस मनाएगा और बदलाव आना चाहिए। पश्चिम बंगाल को विकास के शीर्ष पर पहुंचना चाहिए।’’

राज्य में अप्रैल-मई में विधानसभा चुनाव होने हैं।

उन्होंने कहा कि देश हित के लिए कई बदलाव हुए हैं और किसी को भी इसपर गर्व होना चाहिए। राज्यपाल यहां केन्द्रीय विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेने आए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Bengal should come on the path of development: Governor

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे