लाइव न्यूज़ :

बंगाल : कोविड-19 की दूसरी लहर के कारण कारोबार को लेकर चिंतित हैं मूर्तिकार

By भाषा | Updated: May 10, 2021 22:24 IST

Open in App

कोलकाता 10 मई देश में कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर ने कई लोगों के व्यवसाय को बुरी तरह से प्रभावित किया है और उत्तरी कोलकाता के कुमारतुली के मूर्तिकार भी इससे अछूते नहीं हैं।

पिछली बार की तरह मिट्टी से मूर्ति बनाने वाले कलाकारों को इस बार भी अपने कारोबार की चिंता सता रही है। कोरोना के कारण पिछली बार दुर्गा पूजा के आयोजकों ने कम कीमत वाली और छोटी मूर्ति बनाने के आर्डर दिए थे।

कुमारतुली ऐसी जगह है जहां से मूर्तियां बनकर देश के विभिन्न हिस्सों के अलावा विदेशों में भी जाती है। मूर्तिकार दुर्गा पूजा के समय सबसे अधिक कमाते हैं, लेकिन कोविड-19 की दूसरी लहर के कारण इस बार भी उन्हें अपने कारोबार की चिंता हो रही है।

मूर्तिकारों का कहना है कि कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के कारण लॉकडाउन लगने की आशंका है और कामगार अपने-अपने घरों की ओर लौट सकते हैं।

सुजीत पाल नामक एक मूर्तिकार ने पीटीआई से कहा, ‘‘ कोरोना संक्रमण के नए मामलों में अचानक आई तेजी के कारण कई प्रकार के प्रतिबंध लागू कर दिए गए हैं जिसके चलते कुमारतुली के प्रमुख मूर्तिकारों को केवल कुछ आर्डर ही मिले हैं।’’

पाल ने कहा कि कोविड-19 के मामलों में अचानक हुई वृद्धि और दूसरी लहर के कारण मूर्तिकार काफी चिंतित हैं। कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर की आशंका के चलते सभी चिंतित हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?