लाइव न्यूज़ :

पहले चरण के मतदान के लिए बंगाल तैयार, 73 लाख मतदाता करेंगे 191 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला

By भाषा | Updated: March 26, 2021 18:52 IST

Open in App

कोलकाता, 26 मार्च पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के पहले चरण की 30 विधानसभा सीटों पर शनिवार को मतदान होगा। इस चरण में 73 लाख से अधिक मतदाता 191 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे।

इस चरण की अधिकतर सीटें एक समय नक्सलवाद से प्रभावित रहे जंगलमहल क्षेत्र में पड़ती हैं।

अधिकारियों ने कहा कि कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान संपन्न होगा और चुनाव आयोग ने केंद्रीय बलों की करीब 684 कंपनियों को तैनात किया है जो 7,061 मतदानस्थलों पर 10,288 मतदान बूथों पर पहरा देंगी।

उन्होंने कहा कि इन बलों के अलावा रणनीतिक महत्व वाले स्थानों पर राज्य पुलिस को भी तैनात किया जाएगा।

पहले चरण में पुरुलिया जिले की सभी नौ सीटों, बांकुड़ा की चार सीटों, झाड़ग्राम की चार सीटों, पश्चिम मेदिनीपुर की छह और पूर्ब मेदिनीपुर की सात सीटों पर कोविड-19 के दिशानिर्देशों का कड़ाई से पालन करते हुए मतदान होगा।

पूर्ब मेदिनीपुर भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी का गृहक्षेत्र है।

तृणमूल कांग्रेस और भाजपा ने जहां 29-29 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं, वहीं वाम-कांग्रेस-आईएसएफ गठबंधन ने सभी 30 सीटों पर प्रत्याशी खड़े किये हैं।

तृणमूल कांग्रेस पुरुलिया की जॉयपुर सीट पर एक निर्दलीय उम्मीदवार का समर्थन कर रही है। यहां उसके आधिकारिक उम्मीदवार उज्ज्वल कुमार का नामांकन पत्र विसंगतियों की वजह से खारिज हो गया था।

भाजपा भी 29 सीटों पर किस्मत आजमा रही है और बाघमुंडी सीट पर झारखंड की उसकी सहयोगी पार्टी आजसू ने अपना उम्मीदवार उतारा है।

चुनाव आयोग के एक अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘झाड़ग्राम में 1,010 स्थानों पर सभी 1,307 मतदान केंद्रों को वामपंथी उग्रवाद से प्रभावित क्षेत्र घोषित करते हुए हमने केवल बूथ प्रबंधन के लिए केंद्रीय बलों की 127 कंपनियों को तैनात करने का फैसला किया है।’’

केंद्रीय बलों की 14 अन्य कंपनियों का इस्तेमाल त्वरित प्रतिक्रिया दलों (क्यूआरटी) के रूप में किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि केंद्रीय बलों की 144 कंपनियों को झाड़ग्राम में तैनात किया जाएगा।

अधिकारी के अनुसार अन्य जिलों में प्रत्येक मतदान केंद्र पर औसतन छह अर्द्धसैन्य कर्मियों को तैनात किया जाएगा।

पुरुलिया में सर्वाधिक कंपनियां तैनात होंगी जिनकी संख्या 185 है।

पश्चिम बंगाल में 294 सीटों पर आठ चरणों में मतदान होगा। मतगणना दो मई को होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता