लाइव न्यूज़ :

बंगाल चुनाव बाद हिंसा: एनएचआरसी की समिति मंगलवार को हितधारकों के साथ बातचीत करेगी

By भाषा | Updated: June 28, 2021 18:22 IST

Open in App

कोलकाता, 28 जून राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) द्वारा गठित एक समिति ने फैसला किया है कि वह पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव बाद हिंसा के दौरान हुए कथित मानवाधिकार उल्लंघनों को लेकर हितधारकों से मंगलवार को भी बातचीत करेगी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि काफी संख्या में लोगों द्वारा मामला दर्ज कराने के लिए आने के कारण यह फैसला किया गया है।

बंगाल के दौरे पर आए एनएचआरसी की समिति द्वारा रविवार से दो दिनों तक विभिन्न हितधारकों के साथ बातचीत करने का कार्यक्रम था, जो अब तीसरे दिन भी होगा।

अधिकारी ने सोमवार को कहा, ‘‘आज काफी संख्या में लोग आए। कल (मंगलवार को) भी बातचीत करने का फैसला किया गया है। ’’

आयोग के अध्यक्ष ने कलकत्ता उच्च न्यायालय के निर्देश पर यह समिति गठित की थी। अदालत ने चुनाव बाद हिंसा के दौरान हुए मानवाधिकार उल्लंघनों के आरोपों की जांच के लिए इसका गठन किया था।

अधिकारी ने बताया कि समिति इस मुद्दे पर मंगलवार को पश्चिम बंगाल राज्य मानवाधिकार आयोग कार्यालय, साल्ट लेक में शिकायतें प्राप्त करेगी।

समिति के सदस्यों ने साल्ट लेक में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के स्टाफ ऑफिसर मेस में सोमवार तक पीड़ितों से मुलाकात की और उनकी शिकायतें ली।

एनएचआसी अधिकारी के मुताबिक समिति और आयोग के कई दल राज्य के विभिन्न स्थानों का दौरा कर रहे हैं तथा आरोपों की जांच कर रहे हैं।

उच्च न्यायालय के पांच न्यायाधीशों की पीठ ने 18 जून को निर्देश दिया था कि समिति आगे उठाये जाने वाले कदमों के बारे में भी सुझाव देगी, ताकि कथित पीड़ित अपने घरों में शांतिपूर्वक रह सकें तथा अपना रोजगार या कारोबार कर सकें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू