लाइव न्यूज़ :

कोलकाता नगर निगम चुनाव में सुरक्षा बंगाल पुलिस मुहैया कराएगी: अदालत

By भाषा | Updated: December 16, 2021 15:01 IST

Open in App

कोलकाता, 16 दिसंबर कलकत्ता उच्च न्यायालय ने बृहस्पतिवार को निर्देश दिया कि कोलकाता नगर निगम (केएमसी) चुनाव के लिए सुरक्षा राज्य पुलिस बल प्रदान करेगा। अदालत ने इस चुनाव में केंद्रीय बलों की तैनाती के लिए बंगाल भाजपा की याचिका खारिज करते हुए यह निर्देश दिया।

न्यायमूर्ति राजशेखर मंथा ने निर्देश दिया कि कोलकाता पुलिस आयुक्त चुनाव प्रक्रिया के दौरान उम्मीदवारों या अन्य सभी की शिकायतों का ध्यान रखेंगे।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राज्य इकाई ने 14 दिसंबर को उच्च न्यायालय में याचिका दायर की थी। इसमें कोलकाता निकाय चुनाव के लिए केंद्रीय बलों की तैनाती का अनुरोध किया गया था। भाजपा इकाई ने याचिका में आशंका व्यक्त की थी कि उसके उम्मीदवारों और कार्यकर्ताओं को धमकी और हमलों का सामना करना पड़ सकता है।

भाजपा ने पहले इस मुद्दे पर उच्चतम न्यायालय में याचिका दायर की थी। लेकिन शीर्ष अदालत ने उसे उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाने के लिए कहा था।

इस बीच विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने अदालत के फैसले के तुरंत बाद कहा कि अब निष्पक्ष तरीके से चुनाव कराने की जिम्मेदारी राज्य निर्वाचन आयोग (एसईसी) की है।

श्यामबाजार में भाजपा के लिए प्रचार करते हुए उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि एसईसी सेना, केंद्रीय बल या नागरिक स्वयंसेवियों या कोलकाता पुलिस के साथ चुनाव कराती है, उसे यह सुनिश्चित करना होगा कि मतदाताओं और विपक्षी उम्मीदवारों को कोई खतरा नहीं हो।’’

उन्होंने कहा कि अगर उन पर हमले की कोई घटना हुई तो उनकी पार्टी के कार्यकर्ता इसका ‘‘विरोध करेंगे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘यदि विपक्षी उम्मीदवारों पर हमले की एक भी घटना हुई, तो पूरा राज्य इस बात का गवाह होगा... पश्चिम बंगाल के लोग 19 दिसंबर को सामने आने वाली स्थिति पर नजर रखेंगे।’’

यह पूछे जाने पर कि क्या भाजपा उच्च न्यायालय की एकल पीठ के आदेश के खिलाफ पुनरीक्षा याचिका दायर करेगी, अधिकारी ने कहा, ‘‘हम इस मुद्दे पर विचार-विमर्श करेंगे। हम सभी कानूनी विकल्पों पर विचार कर सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल