बंगाल पुलिस ने अर्जुन सिंह के आवास पर मारा छापा, बीजेपी सांसद ने लगाया प्रतिशोध की राजनीति का आरोप

By भाषा | Updated: August 20, 2020 05:49 IST2020-08-20T05:49:08+5:302020-08-20T05:49:08+5:30

बैरकपुर पुलिस कमिश्नरेट के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कई घंटे की इस छापेमारी के दौरान एक स्थानीय सहकारी बैंक से संबंधित दस्तावेजों की जांच पड़ताल की गई। सिंह 2018 में उक्त सहकारी बैंक के अध्यक्ष थे। 

Bengal police raid Arjun Singh's residence, BJP MP alleges revenge politics | बंगाल पुलिस ने अर्जुन सिंह के आवास पर मारा छापा, बीजेपी सांसद ने लगाया प्रतिशोध की राजनीति का आरोप

फाइल फोटो

Highlightsपश्चिम बंगाल पुलिस ने बुधवार को बैरकपुर से भाजपा सांसद अर्जुन सिंह के उत्तर 24 परगना जिले के भाटपारा स्थित आवास पर भ्रष्टाचार के एक मामले के सिलसिले में छापा मारा। यह जानकारी पुलिस ने दी।

बैरकपुरः पश्चिम बंगाल पुलिस ने बुधवार को बैरकपुर से भाजपा सांसद अर्जुन सिंह के उत्तर 24 परगना जिले के भाटपारा स्थित आवास पर भ्रष्टाचार के एक मामले के सिलसिले में छापा मारा। यह जानकारी पुलिस ने दी। सिंह ने भ्रष्टाचार के आरोपों से इनकार किया और आरोप लगाया कि सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस उनके खिलाफ प्रतिशोध की राजनीतिक कर रही है। 

सिंह तृणमूल कांग्रेस के चार बार विधायक रह चुके हैं। बैरकपुर पुलिस कमिश्नरेट के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कई घंटे की इस छापेमारी के दौरान एक स्थानीय सहकारी बैंक से संबंधित दस्तावेजों की जांच पड़ताल की गई। सिंह 2018 में उक्त सहकारी बैंक के अध्यक्ष थे। 

पुलिस अधिकारी ने कहा कि यह छापेमारी अदालत द्वारा सिंह के खिलाफ एक मामले में आदेश जारी करने के बाद हुई। अधिकारी ने हालांकि यह बताने से इनकार कर दिया कि क्या कोई दस्तावेज जब्त किया गया। 

सिंह ने अपने खिलाफ राजनीतिक प्रतिशोध का आरोप लगाते हुए संवाददाताओं से कहा कि तृणमूल कांग्रेस उन्हें भाजपा में शामिल होने के बाद से झूठे आरोपों में फंसाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि उनके सहकारी बैंक का अध्यक्ष रहने के दौरान कोई भ्रष्टाचार नहीं था और तृणमूल कांग्रेस उन्हें राजनीतिक रूप से परास्त करने में विफल रहने के बाद पुलिस और गुंडों का इस्तेमाल कर रही है। 

सिंह 2019 के लोकसभा चुनावों से पहले तृणमूल कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे और बैरकपुर लोकसभा सीट से जीत दर्ज की थी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा कि बैरकपुर पुलिस बार-बार सिंह को परेशान कर रही है लेकिन बंगाल की जनता मौका आने पर तृणमूल कांग्रेस को करारा जवाब देगी। तृणमूल कांग्रेस ने जांच को प्रभावित करने के आरोपों से इनकार किया और कहा कि उसका इससे कोई लेना-देना नहीं है। 

Web Title: Bengal police raid Arjun Singh's residence, BJP MP alleges revenge politics

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे