लाइव न्यूज़ :

बांग्लादेश सीमा से भारत में घुसे चीनी नागरिक से पूछताछ कर रही बंगाल पुलिस

By भाषा | Updated: June 15, 2021 23:08 IST

Open in App

कोलकाता, 15 जून पश्चिम बंगाल पुलिस के विशेष कार्यबल (एसटीएफ) ने चीनी नागरिक हान जुनवे के भारत में घुसने के मामले की जांच अपने हाथ में लेने के बाद मंगलवार को उन परिस्थितियों को दोहराकर देखा जिसमें आरोपी देश में घुसा होगा। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि एसटीएफ के अधिकारी जुनवे को भारत बांग्लादेश सीमा पर मालदा में उस स्थान पर ले गए जहां से उसे गत बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया गया था। अधिकारियों ने जुनवे से पूछा कि वह बीएसएफ से नजर बचा कर कैसे सीमा पार कर घुस आया था।

अधिकारी ने पीटीआई-भाषा को बताया कि एसटीएफ जुनवे का सीटी स्कैन कराने पर भी विचार कर रही है जिससे यह पता चल सके कि कहीं उसके शरीर में माइक्रो चिप तो नहीं लगी है, जिसके जरिये वह खुफिया अभियान में उसके साथ शामिल लोगों को जानकारी मुहैया तो नहीं करा रहा। चीनी नागरिक की कोविड-19 जांच भी की गई है। अधिकारी ने बताया कि आरोपी कोई “साधारण व्यक्ति” नहीं है।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, “वह जिस प्रकार जांचकर्ताओं के सवालों का जवाब दे रहा है उससे पता चलता है कि वह कोई साधारण व्यक्ति नहीं है। वह भली प्रकार प्रशिक्षित व्यक्ति जान पड़ता है। हम पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि कहीं वह कोई जासूस तो नहीं।”

जुनवे को चीन के हुबेई का निवासी बताया जा रहा है और उसे मालदा जिले में भारत-बांग्लादेश सीमा से देश में घुसते समय बीएसएफ ने पकड़ा था। उसके एक साथी सुन जियांग को साल की शुरुआत में उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, बाकी को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्राइम अलर्ट7 लाख की सुपारी देकर हत्या, टॉप-10 अपराधियों में शामिल शिव गोप को पटना पुलिस और एसटीएफ ने धर दबोचा, मीठापुर समेत पटना के कई इलाकों में दहशत?

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया