लाइव न्यूज़ :

बंगाल: भागबनपुर में एक व्यक्ति मृत मिला, भाजपा ने तृणमूल समर्थकों पर लगाया हत्या का आरोप

By भाषा | Updated: November 15, 2021 10:38 IST

Open in App

कांठी (पश्चिम बंगाल), 15 नवंबर पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर जिले में 35 वर्षीय एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि भास्कर बेरा का शव जिले के भागबनपुर इलाके में सड़क के किनारे रविवार की सुबह मिला। बेरा को आखिरी बार शनिवार की रात इलाके में जगधात्री प्रतिमा के विसर्जन के जुलूस में देखा गया था।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच जारी है और सभी पहलुओं पर गौर किया जा रहा है।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बेरा के उनका का कार्यकता होने का दावा किया और तृणमूल कांग्रेस के समर्थकों पर उसकी पीट-पीट कर जान लेने का आरोप लगाया है। हालांकि सत्तारूढ़ पार्टी ने इन आरापों को खारिज कर दिया है।

भाजपा के राज्य उपाध्यक्ष दिलीप घोष ने आरोप लगाया कि तृणमूल समर्थकों ने बेरा को पीट-पीट कर मार डाला। उन्होंने कहा, ‘‘ तृणमूल कांग्रेस अब भी भागबनपुर विधानसभा सीट पर भाजपा की जीत को स्वीकार नहीं कर पाई है। वह सुनिश्चित करना चाहती है कि भाजपा इलाके में अपनी सभी राजनीतिक गतिविधियों को रोक दे।’’ उन्होंने दावा किया कि दो मई को विधानसभा चुनाव के परिणामों की घोषणा के बाद से राजनीतिक हिंसा में भाजपा के 80 कार्यकर्ताओं की मौत हुई है।

तृणमूल के प्रवक्ता कुणाल घोष ने दावा किया कि पार्टी का बेरा की मौत से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा, ‘‘ हम मामले की पूर्ण जांच चाहते हैं।’’

तृणमूल के एक जिला स्तरीय नेता ने दावा किया कि जुलूस में हिस्सा लेते समय बेरा ने शराब पी रखी थी और हो सकता है कि अधिक शराब पीने की वजह से हुई समस्याओं के कारण उसकी मौत हुई हो।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह