लाइव न्यूज़ :

बंगाल: मतदान से पहले हटाए गए एक आईएएस और चार आईपीएस अधिकारी

By भाषा | Updated: March 25, 2021 17:04 IST

Open in App

कोलकाता, 25 मार्च पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण का मतदान होने से दो दिन पहले निर्वाचन आयोग ने बृहस्पतिवार को एक आईएएस और चार आईपीएस अधिकारियों को हटा दिया।

अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

आदेश के अनुसार, अतिरिक्त महानिदेशक (पश्चिम जोन) संजय सिंह को हटाकर राजेश कुमार को नियुक्त किया गया है।

झाड़ग्राम की जिलाधिकारी और जिला निर्वाचन अधिकारी आयशा रानी को हटाकर उनके स्थान पर जोयेशी दासगुप्ता को नियुक्त किया गया है।

झाड़ग्राम में 27 मार्च को पहले चरण का मतदान होना है। अधिकारियों ने बताया कि निर्वाचन आयोग ने इस जिले में केंद्रीय बलों की 127 कंपनियों को तैनात करने का निर्णय लिया है।

आदेश के अनुसार, डायमंड हार्बर के पुलिस अधीक्षक अभिजीत बनर्जी को हटाकर उनके स्थान पर अरिजीत सिन्हा को कार्यभार सौंपा गया है।

इसी प्रकार कूचबिहार में देवाशीष धर को नया एसपी बनाया गया है।

धर से पहले यह जिम्मेदारी के. कन्नन संभाल रहे थे। कोलकाता में पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) सुधीर नीलकंठ के स्थान पर आकाश माघरिया को कार्यभार सौंपा गया है।

आयोग के सूत्रों ने कहा कि कई विपक्षी दलों द्वारा शिकायतें मिली थीं कि ये अधिकारी चुनाव में गड़बड़ी कर सकते हैं इसलिए आयोग को यह निर्णय लेना पड़ा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो