लाइव न्यूज़ :

बंगाल: खुद को सेना का जवान बताने वाला नाबालिग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: July 14, 2021 10:47 IST

Open in App

बांकुड़ा, 14 जुलाई पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा जिले में कथित रूप से फर्जी तरीके से खुद को सेना का जवान बताने के मामले में 17 वर्षीय लड़के को पकड़ा गया है। पुलिस ने बुधवार को बताया कि उसने भारतीय सेना का फर्जी पहचान पत्र बना रखा था और उसे दिखाकर शेखी बघारता था।

पुलिस अधीक्षक धृतिमान सरकार ने बताया कि लड़के ने अपने एक दोस्त के बड़े भाई से कहा कि वह उसे सेना में नौकरी दिला देगा लेकिन उसे एक अधिकारी को डेढ़ लाख रुपये देने होंगे। उन्होंने बताया कि उस व्यक्ति की शिकायत पर बिष्णुपुर थाने के अधिकारियों ने मंगलवार को आरोपी को पकड़ लिया।

पुलिस ने बताया कि लड़के ने फेसबुक पर सेना की वर्दी में अपनी तस्वीरें भी पोस्ट की थी। उसे फर्जी पहचान पत्र बनाने में मदद करने के लिए एक स्थानीय स्टूडियो के मालिक प्रसन्नजीत मिस्त्री को भी गिरफ्तार किया गया है। आरोपी लड़के के पास से सेना की एक वर्दी, दो फर्जी पहचान पत्र और एक मोटरसाइकिल बरामद की गयी है।

पुलिस ने बताया कि भारतीय दंड संहिता की धारा 419, 468 और 120 बी सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच चल रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन