लाइव न्यूज़ :

सांस लेने में तकलीफ के बाद बंगाल के मंत्री आईसीयू में स्थानांतरित

By भाषा | Updated: October 25, 2021 13:28 IST

Open in App

कोलकाता, 25 अक्टूबर पश्चिम बंगाल के पंचायत मंत्री सुब्रत मुखर्जी को सांस लेने में गंभीर समस्या होने के बाद सोमवार को सुबह सरकारी एसएसकेएम (सेठ सुखलाल करनानी मेमोरियल) अस्पताल के आईसीयू (गहन चिकित्सा इकाई) में स्थानांतरित किया गया।

अस्पताल के एक वरिष्ठ चिकित्सक ने बताया कि करीब 70 वर्षीय मुखर्जी को रविवार को नियमित जांच के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन रात में उनके सीने में दर्द हुआ और उन्हें सांस लेने में दिक्कत हुई।

उन्होंने ‘पीटीआई भाषा’ को बताया, ‘‘उनका आईसीयू में उपचार किया जा रहा है और इस समय उनकी हालत स्थिर है। चिकित्सकों का एक दल मंत्री के स्वास्थ्य पर लगातार नजर रख रहा है।’’

इससे पहले, नारद स्टिंग मामले में जमानत याचिका पर कलकत्ता उच्च न्यायालय द्वारा रोक लगाए जाने के बाद प्रेसीडेंसी जेल भेजे गए मुखर्जी को इसी प्रकार की बीमारी के कारण मई में अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य,' वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो