लाइव न्यूज़ :

बंगाल के मंत्री साधन पांडे फेफड़े में संक्रमण के कारण अस्पताल में भर्ती, हालत गंभीर

By भाषा | Updated: July 17, 2021 17:18 IST

Open in App

कोलकाता, 17 जुलाई पश्चिम बंगाल के मंत्री साधन पांडे को फेफड़ों में गंभीर संक्रमण के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि उपभोक्ता मामले और स्वयं सहायता एवं स्वरोजगार मंत्री की हालत ''काफी गंभीर'' है और उन्हें कोलकाता के एक निजी अस्पताल के सघन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) में वेंटिलेटर पर रखा गया है। उन्होंने बताया कि सीने में दर्द और सांस फूलने की शिकायत के बाद पांडे को शुक्रवार देर रात अर्धबेहोशी की अवस्था में अस्पताल ले जाया गया।

इस बीच, अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि पांडे का ऑक्सीजन स्तर काफी कम है और डॉक्टर उनकी लगातार निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पांडे के इलाज के लिए चार सदस्यीय मेडिकल टीम का गठन किया गया है। पांडे पहले से भी कई गंभीर बीमारियों से पीड़ित हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान