लाइव न्यूज़ :

बंगाल के मंत्री, विधायक ने चुनाव बाद हिंसा मामले में पक्षकार बनने के लिए याचिका दायर की

By भाषा | Updated: July 27, 2021 23:45 IST

Open in App

कोलकाता, 27 जुलाई पश्चिम बंगाल के मंत्री ज्योतिप्रिय मल्लिक ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने और तृणमूल कांग्रेस के विधायक पार्थ भौमिक ने कलकत्ता उच्च न्यायालय में याचिका दायर कर राज्य में चुनाव के बाद कथित हिंसा के मामले में पक्षकार बनाए जाने की अपील की है।

कलकत्ता उच्च न्यायालय के निर्देश पर गठित राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) की जांच समिति ने पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद कथित हिंसा पर अपनी अंतिम रिपोर्ट जनहित याचिकाओं की सुनवाई करने वाली पांच-न्यायाधीशों की पीठ के समक्ष प्रस्तुत की, जिसमें उसने राज्य की कानून व्यवस्था पर तीखी टिप्पणी की है।

राज्य के वन मंत्री मल्लिक ने कहा, "मैंने और पार्थ भौमिक ने जनहित याचिकाओं में प्रतिवादी बनने के लिए उच्च न्यायालय के समक्ष आवेदन दायर किया है।"

यह दावा करते हुए कि उनके खिलाफ पूरे राज्य में कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है, मंत्री ने कहा कि ज्योतिप्रिय मल्लिक और पार्थ भौमिक के नाम समिति द्वारा प्रस्तुत मुख्य रिपोर्ट के अनुलग्नक में "कुख्यात अपराधियों" की सूची में दिखाई दिए।

मल्लिक ने कहा कि वह और नैहाटी विधायक भौमिक यह जानना चाहेंगे कि क्या सूची में दिए गए नाम उनके हैं और यदि ऐसा है, तो वे अदालत से आग्रह करेंगे कि इन्हें इससे हटा दिया जाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए