लाइव न्यूज़ :

बम धमाके में घायल बंगाल के मंत्री की हालत स्थिर : अधिकारी

By भाषा | Updated: February 19, 2021 14:15 IST

Open in App

कोलकाता, 19 फरवरी पश्चिम बंगाल में एक बम हमले में घायल हुये राज्य सरकार के मंत्री जाकिर हुसैन की हालत स्थिर है । अस्पताल के एक अधिकारी ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी ।

प्रदेश के मुर्शीदाबाद जिले के निमतिता रेलवे स्टेशन पर बुधवार की रात अज्ञात लोगों ने हुसैन पर बम फेंका था । इससे वह घायल हो गये । हुसैन प्रदेश सरकार में श्रम राज्य मंत्री हैं ।

अधिकारी ने पीटीआई भाषा को बताया, ‘‘उनकी हालत स्थिर है और उपचार का असर हो रहा है। बृहस्पतिवार को उनकी सर्जरी की गयी । हमारे वरिष्ठ चिकित्सक उनके स्वास्थ्य की स्थिति पर लगातार निगरानी रख रहे हैं।’’

जंगीपुर के तृणमूल कांग्रेस विधायक को बृहस्पतिवार को यहां एसएसकेएम अस्पताल लाया गया था और ट्रॉमा केयर युनिट में भर्ती कराया गया था ।

अधिकारी ने बताया कि बम धमाके में घायल हुये 13 अन्य लोगों की स्थिति स्थिर है और उन लोगों का भी इलाज चल रहा है।

पश्चिम बंगाल की अपराध जांच विभाग (सीआईडी) और विशेष कार्य बल मामले की जांच कर रहे हैं ।

प्रदेश की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया गया था कि हुसैन पर बम हमला, उन कुछ लोगों की साजिश का हिस्सा है जो एक दूसरी पार्टी में शामिल होने के लिये उन पर दबाव बना रहे हैं ।

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने धमाके की जांच एनआईए से कराने की वकालत की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल