लाइव न्यूज़ :

बंगाल: एक ही जिले में बृहस्पतिवार को ममता-शाह की चुनावी रैली

By भाषा | Updated: February 18, 2021 00:22 IST

Open in App

कोलकाता, 17 फरवरी कोलकाता के पड़ोसी दक्षिण 24 परगना जिले में बृहस्पतिवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी थोड़ी ही दूरी पर अलग-अलग स्वतंत्र रैलियों को संबोधित करेंगे।

पश्चिम बंगाल में आगामी चुनावों के लिए पहली बार बनर्जी और शाह एक ही जिले में लगभग एक ही समय पर रैलियां करेंगे ।

शाह के बृहस्पतिवार से शुरू हो रहे दो दिवसीय दौरे के लिए आज रात बंगाल पहुंचने का कार्यक्रम है।

उनका दक्षिण 24 परगना जिले में सागर द्वीप के पास काकद्वीप क्षेत्र का दौरा करने का कार्यक्रम है, जहां वे राज्य में भाजपा की पांच चरणों की रथयात्रा के अंतिम चरण को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे ।

भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि वह आज रात कोलकाता पहुंचेंगे। बृहस्पतिवार को वह कपिल मुनि आश्रम जाएंगे। वहां से वह नामखाना जाएंगे जहां वह परिवर्तन यात्रा को संबोधित करेंगे।

इस बीच, बनर्जी और उनके भतीजे और पार्टी के स्थानीय सांसद अभिषेक बनर्जी बृहस्पतिवार को दक्षिण 24 परगना के पैलन में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करने वाले हैं ।

दक्षिण 24 परगना टीएमसी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा, “कल राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण दिन होगा। शाह और दीदी दोनों एक ही जिले में रैलियों को संबोधित करेंगे।”

दशकों से राजनीतिक रूप से ध्रुवीकृत बंगाल में सीमित उपस्थिति होने के बाद भाजपा 2019 के आम चुनाव में राज्य की 42 लोकसभा सीटों में से 18 पर जीत हासिल कर सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस की मुख्य प्रतिद्वंद्वी बनकर उभरी है, जो टीएमसी की संख्या 22 से महज चार कम है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?