बंगाल : वाहन के टक्कर मारने से तेंदुए की मौत
By भाषा | Updated: November 12, 2021 18:50 IST2021-11-12T18:50:58+5:302021-11-12T18:50:58+5:30

बंगाल : वाहन के टक्कर मारने से तेंदुए की मौत
बागडोगरा, 12 नवंबर पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग जिले में एक तेंदुए की वाहन द्वारा टक्कर मारे जाने के बाद मौत हो गई। वन अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि सुबह टहलने निकले लोगों ने बागडोगरा के निकट मुनिवन-ताइपुर में मुख्य सड़क पर मृत तेंदुए को देखा।
उन्होंने कहा कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिये बागडोगरा वन रेंज कार्यालय ले जाया गया।
वन अधिकारियों ने कहा कि तेंदुए को टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान अभी नहीं हुई है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।