लाइव न्यूज़ :

बंगाल: वाम दलों के कार्यकर्ताओं ने राज्य निर्वाचन आयोग पर पक्षपात का आरोप लगाया

By भाषा | Updated: December 29, 2021 21:10 IST

Open in App

कोलकाता, 29 दिसंबर वामपंथी दलों के कार्यकर्ताओं की बुधवार को यहां पश्चिम बंगाल राज्य निर्वाचन आयोग (एसईसी) के कार्यालय के बाहर पुलिस के साथ झड़प हो गयी। कार्यकर्ताओं ने चार नगर निगमों के चुनाव की घोषणा करने और हावड़ा के लिए ऐलान नहीं करने में निर्वाचन आयोग पर पक्षपात करने का आरोप लगाया।

आयोग ने सोमवार को सिलीगुड़ी, चंदननगर, विधाननगर और आसनसोल नगर निगमों में चुनाव 22 जनवरी को कराने की घोषणा की। हालांकि आयोग ने हावड़ा नगर निगम के विभाजन के प्रस्ताव वाले एक विधेयक को लेकर ममता बनर्जी सरकार तथा राज्यपाल जगदीप धनखड़ के बीच जारी गतिरोध के बीच इसके के लिए चुनाव की घोषणा नहीं की।

वामपंथी कार्यकर्ताओं ने चारों नगर निगमों के साथ हावड़ा नगर निगम का चुनाव कराने की मांग करते हुए एसईसी के कार्यालय तक मार्च निकाला।

पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए आयोग के दफ्तर के बाहर बैरिकेड लगाये थे जिसके कारण दोनों पक्षों के बीच झड़प हो गयी। इसके बाद कई वाम कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेताओं को हिरासत में ले लिया गया।

वाम मोर्चा के अध्यक्ष विमान बोस ने घोषणा की कि पुलिस कार्रवाई के खिलाफ बृहस्पतिवार को पूरे प्रदेश में आंदोलन किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब