लाइव न्यूज़ :

बंगाल जेईई परीक्षा बिना किसी बाधा के संपन्न

By भाषा | Updated: July 17, 2021 19:46 IST

Open in App

कोलकाता, 17जुलाई पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा (डब्ल्यूबीजेईई) में शनिवार को 274 केन्द्रों पर 92,695 छात्रों ने परीक्षा दी। कोविड-19 महामारी के बीच राज्य में पहली बार आयोजित ऑफलाइन परीक्षा सुचारू रूप से संचालित हुई।

डब्ल्यूबीजेईई बोर्ड के एक अधिकारी ने बताया कि छात्रों ने दो सत्र में गणित, भौतिक विज्ञान-रसायन विज्ञान की परीक्षाएं दीं और इस दौरान मास्क लगाना और सामाजिक दूरी का पालन करना जैसे नियमों क सख्ती से पालन किया गया।

उन्होंने कहा, ‘‘एक लंबी बेंच पर पांच फुट की दूरी पर दो छात्रों को बैठाया गया वहीं छोटी बेंच पर एक छात्र को बैठाया गया। प्रत्येक कक्ष में परीक्षार्थियों की संख्या 28 से अधिक नहीं थी।’’

पहले सत्र में गणित की परीक्षा हुई और दूसरे सत्र में भौतिक विज्ञान-रसायन विज्ञान की परीक्षा हुई, इनकी अवधि दो-दो घंटे की थी और परीक्षाएं सुचारू रूप से चलीं। यह परीक्षा इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के इच्छुक छात्रों के लिए थी।

परीक्षार्थियों को परीक्षा कार्ड होने की सूरत में विशेष ट्रेनों से यात्रा करने की मंजूरी थी, लेकिन उनमें से कई ने दावा किया कि सियालदह, हावड़ा और कोलकाता टर्मिनल रेलवे स्टेशनों पर सार्वजनिक परिवहन वाहनों की संख्या कम थी और उन्हें परीक्षा स्थलों पर समय पर पहुंचने के लिए बड़ी रकम खर्च करनी पड़ी।

एक सामाजिक संगठन ने कोलकाता और हावड़ा में परीक्षार्थियों के लिए कुछ बसों को नि:शुल्क सेवा में लगाया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू