लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल का दावा, ममता बनर्जी ने उनके लिए कहा, 'तू चीज बड़ी है मस्त-मस्त'

By भाषा | Updated: November 28, 2019 04:01 IST

Jagdeep Dhankhar: बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने कहा है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उनके लिए कहा, तू चीज बड़ी है मस्त-मस्त

Open in App

कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा में तृणमूल सरकार और राज्यपाल के बीच तल्खी दिखने के बाद, जगदीप धनखड़ ने बुधवार को सिलसिलेवार ट्वीट करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा और कहा कि मुख्यमंत्री ने उनके लिए कथित रूप से कहा ‘‘तू चीज बड़ी है मस्त मस्त।’’

राज्यपाल धनखड़ ने एक ट्वीट में एक बांग्ला अखबार की खबर को साझा किया है। इस खबर में कहा गया है कि मुख्यमंत्री ने राज्यपाल के बारे में बात करते हुए बिना उनका नाम लिए हुए कहा ‘‘तू चीज बड़ी है मस्त मस्त।’’ यह 1994 में आयी एक मशहूर फिल्म ‘मोहरा’ का गाना है।

राज्यपाल ने ट्वीट किया, ‘‘अखबार में 27 नवंबर को खबर छपी। इसमें विधानसभा में संविधान दिवस का उल्लेख किया गया। सम्मानीय मुख्यमंत्री ने राज्यपाल के लिए कहा ‘तू चीज बड़ी है मस्त मस्त।’

मैंने इसका जवाब देना सही नहीं समझा क्योंकि मैं उनके पद का सम्मान करता हूं।'’ राज्यपाल धनखड़ ने बुधवार दोपहर एक अन्य ट्वीट में एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें मुख्यमंत्री संविधान दिवस पर कार्यक्रम के समापन के बाद संवाददाताओं से बात कर रही थीं।

धनखड़ ने ट्वीट में कहा, ‘‘मैंने कभी सम्मान देने में कोई कमी नहीं की, चाहे वह माननीय मुख्यमंत्री ही क्यों न हों। मैं उनका व्यक्तिगत रूप से काफी सम्मान करता हूं।’’ भारतीय संविधान को अंगीकृत करने के 70 साल पूरे होने के अवसर पर आयोजित संविधान दिवस पर आहूत विशेष सत्र के दौरान उनके बीच कोई सीधी बातचीत नहीं हुई। 

टॅग्स :ममता बनर्जीपश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया