लाइव न्यूज़ :

विश्व भारती में तोड़फोड़ पर बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने कहा, शर्म से झुक गया सिर 

By भाषा | Updated: August 18, 2020 22:27 IST

प्रतिष्ठित संस्थान के एक शीर्ष अधिकारी ने मंगलवार को कहा कि विश्व भारती विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने फैसला किया है कि वे परिसर में केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हस्तक्षेप करने का अनुरोध करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्दे पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने मंगलवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को पत्र लिखा है।उन्होंने कहा कि विश्व भारती परिसर में तोड़फोड़ की घटना से उनका "सिर शर्म से झुक गया है।

कोलकाता: पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने मंगलवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को पत्र लिखकर कहा कि विश्व भारती परिसर में तोड़फोड़ की घटना से उनका "सिर शर्म से झुक गया है।’’ इसके साथ ही उन्होंने ममता से अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि शांतिनिकेतन में भय का माहौल है और केंद्रीय विश्वविद्यालय के अधिकारी असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। 

प्रतिष्ठित संस्थान के एक शीर्ष अधिकारी ने मंगलवार को कहा कि विश्व भारती विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने फैसला किया है कि वे परिसर में केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हस्तक्षेप करने का अनुरोध करेंगे। राज्यपाल ने अपने पत्र में कहा, ‘‘शांति निकेतन स्थित विश्व भारती विश्वविद्यालय में 17 अगस्त 2020 की घटनाओं ने सभी को बेचैन कर दिया है। शर्म से सिर झुक गया है... शांति निकेतन में भय है, और अधिकारी खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।" 

उन्होंने कहा कि शांति निकेतन बंगालियों का सार और गौरव तथा संतोष व प्रेरणा का स्रोत है। "इस जगह की हर यात्रा के बाद मैं काफी उत्साहित और ऊर्जावान महसूस करता हूं।" 

धनखड़ ने अपने तीखे पत्र में कहा, ‘‘कैसी विडंबना है! हम इसे गुंडों से नहीं बचा सके, जिन्होंने पुलिस और प्रशासन के डर के बिना भारी तोड़फोड़ की... विश्व स्तर पर प्रशंसित संस्थान में तोड़फोड़ की।’’ 

टॅग्स :जगदीप धनखड़पश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारतBengal SIR: समीक्षा प्रक्रिया के बाद पूर्व सांसद तरुण मंडल का नाम मतदाता सूची से हटा

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया