लाइव न्यूज़ :

बंगाल के राज्यपाल ने भाजपा सांसद को 'धमकाने' के लिए पुलिस प्रशासन की आलोचना की

By भाषा | Updated: November 17, 2020 17:29 IST

Open in App

कोलकाता, 17 नवंबर ममता बनर्जी नीत सरकार पर एक बार फिर निशाना साधते हुए पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने मंगलवार को कहा कि जब भाजपा के एक सांसद सेना के शहीद जवान सुबोध घोष के अंतिम संस्कार में श्रद्धांजलि देने गए तो उनके साथ पुलिस और प्रशासन ने उचित व्यवहार नहीं किया जो " कर्तव्य की घोर उपेक्षा" है।

धनखड़ ने राज्य सरकार के शीर्ष अधिकारियों से रिपोर्ट भी तलब की है ।

राज्यपाल ने ममता बनर्जी और राज्य पुलिस को टैग करते हुए ट्वीट किया कि पुलिस की 'राजनीतिक तटस्थता' स्वाहा हो गई है। नदिया के पलासी श्मशान घाट पर शहीद सुबोध घोष के अंतिम संस्कार में पश्चिम बंगाल पुलिस द्वारा सांसद जगन्नाथ सरकार से जिस तरह का बर्ताव किया गया है वह पुलिस अधीक्षक और जिलाधिकारी द्वारा कर्तव्य की घोर उपेक्षा है।

धनखड़ का जुलाई 2019 में राज्यपाल का पदभार संभालने के बाद से ही तृणमूल कांग्रेस सरकार से टकराव चल रह है।

उन्होंने कहा कि इस घटना की वजह से "लोकतंत्र शर्मसार "हुआ है।

राज्यपाल ने कहा कि सत्तारूढ़ पार्टी का सांसद एक अतिथि होता है और विपक्षी पार्टी के सांसद को दुखद मौके पर "धमकाया" जाता है।

एक अन्य ट्वीट में धनखड़ ने कहा अगर लोकतंत्र को जीवित रखना है तो वर्दी में इस अपराध के लिए ऐसी सजा दी जानी चाहिए जो मिसाल बन सके । राजनीतिक तौर पर काम करने वाले लोक सेवक कानून के कोप का सामना करेंगे।

धनखड़ ने कहा कि उन्होंने भाजपा सांसद से किए अनुचित व्यवहार के बारे में राज्य के सुरक्षा सलाहकार को बताया है।

कश्मीर के बारामूला में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान द्वारा शुक्रवार को की गई भारी गोलाबारी में शहीद होने वालों में घोष भी शामिल हैं।

रानाघाट से भाजपा सांसद सरकार ने आरोप लगाया है कि उन्हें उस मैदान में जाने की इजाजत नहीं दी गई, जहां शहीद जवान का पार्थिव शरीर रखा हुआ था, जबकि कृष्णानगर से तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा को जाने की अनुमति दे दी गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां