लाइव न्यूज़ :

बंगाल के राज्यपाल, मुख्यमंत्री ने नौसेना दिवस की शुभकामनाएं दी

By भाषा | Updated: December 4, 2021 13:36 IST

Open in App

कोलकाता, चार दिसंबर पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को नौसेना दिवस पर शुभकामनाएं दी और देश के तटों की रक्षा करने के लिए नौसेना कर्मियों की बहादुरी तथा साहस की सराहना की।

धनखड़ ने ट्वीट किया, “भारतीय नौसेना दिवस 2021 के अवसर पर नौसेना कर्मियों और उनके परिजनों को सलाम। समुद्री सुरक्षा सुनिश्चित करने के प्रति आपकी बहादुरी, प्रतिबद्धता और साहस के लिए राष्ट्र आपका आभारी है।”

नौसेना दिवस प्रतिवर्ष चार दिसंबर को मनाया जाता है। वर्ष 1971 के युद्ध में इस दिन नौसेना ने कराची के बंदरगाह पर हमला किया था।

बनर्जी ने ट्वीट किया, “भारतीय नौसेना दिवस पर शुभकामनायें। हम आज के दिन हमारे नौसैनिकों के योगदान को याद करते हैं। आपकी बहादुरी और साहस ने हमारे तटों की रक्षा की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos