बंगाल के राज्यपाल, मुख्यमंत्री ने ग्रुप कैप्टन वरूण सिंह के निधन पर शोक जताया

By भाषा | Updated: December 15, 2021 17:14 IST2021-12-15T17:14:48+5:302021-12-15T17:14:48+5:30

Bengal Governor, Chief Minister condoles the death of Group Captain Varun Singh | बंगाल के राज्यपाल, मुख्यमंत्री ने ग्रुप कैप्टन वरूण सिंह के निधन पर शोक जताया

बंगाल के राज्यपाल, मुख्यमंत्री ने ग्रुप कैप्टन वरूण सिंह के निधन पर शोक जताया

कोलकाता,15 दिसंबर पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने तमिलनाडु में आठ दिसंबर को एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए ग्रुप कैप्टन वरूण सिंह के निधन पर बुधवार को शोक जताया।

धनखड़ ने कहा कि राष्ट्र के प्रति उनकी अनुकरणीय सेवा सदा ही बल को प्रेरित करेगी।

राज्यपाल ने ट्वीट किया, ‘‘वायुसेना के ग्रुप कैप्टन वरूण सिंह के निधन से काफी दुखी हूं...राष्ट्र के प्रति उनकी सराहनीय, अनुकरणीय सेवा कभी नहीं भूली जाएगी और सदा बल को प्रेरित करेगी। उनके परिवार एवं मित्रों के प्रति संवदेना। ’’

ममता ने कहा कि वायु सेना के इस जांबाज योद्धा की अमूल्य सेवा सदा याद रखी जाएगी।

मुख्यमंत्री ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘ग्रुप कैप्टन वरूण सिंह के निधन के बारे में सुन कर दुखी हूं। समूचा राष्ट्र आपकी अमूल्य सेवा को सदा याद रखेगा। मैं आपके पराक्रम की सराहना करती हूं और शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करती हूं। ’’

ग्रुप कैप्टन सिंह का बुधवार को बेंगलुरु के एक सैन्य अस्पताल में निधन हो गया। वह उस हेलीकॉप्टर हादसे में जीवित बचे एक मात्र व्यक्ति थे, जिसमें प्रमुख रक्ष अध्यक्ष जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका और सशस्त्र बलों के 11 अन्य कर्मियों की मृत्यु हो गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Bengal Governor, Chief Minister condoles the death of Group Captain Varun Singh

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे