लाइव न्यूज़ :

बंगाल के राज्यपाल ने किया अग्निशमन सेवाओं में प्रौद्योगिकीगत आमूल-चूल बदलाव का आह्वान

By भाषा | Updated: March 9, 2021 20:48 IST

Open in App

कोलकाता, नौ मार्च पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने यहां पूर्वी रेलवे की एक इमारत में भयंकर आग लगने से हुई नौ लोगों की मौत पर उनके परिवारों के प्रति शोक प्रकट किया और शहर की अग्निशमन सेवाओं में प्रौद्योगिकीगत आमूल-चूल बदलाव का आह्वान किया।

इस भयानक आग में अग्निशमन दल के चार कर्मी, एक पुलिसकर्मी, एक आरपीएफ कर्मी तथा दो अन्य की जान चली गयी। यहां पूर्वी रेलवे की न्यू कोयलाघाट बिल्डिंग के 13 वें तल पर सोमवार शाम को छह बजकर 10 मिनट पर आग लगी थी।

राज्यपाल ने कहा कि कुछ अग्निशमन कर्मियों ने एक एलीवेटर की मदद ली थी जिसपर आग के दौरान उपयोग में लाने पर रोक था।

मंगलवार दिन में घटनास्थल का दौरा करने के बाद उन्होंने कहा, ‘‘ यह दुखद है कि इस घटना में जिन लोगों की जान गयी उनमें छह बचाव दल का हिस्सा थे। कोलकाता देश एवं दुनिया में एक बड़ा शहर है और यहां अग्नि एवं निगमीय सेवाओं के आधुनिकीकरण की जरूरत है। ’’

उन्होंने सभी से संकट की इस घड़ी में आरोप-प्रत्यारोप से परहेज करने की अपील की।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आधी रात के करीब घटनास्थल का दौरा किया था और दावा किया था कि आग बुझाने के दौरान रेलवे के अधिकारियों से सहायता नहीं मिली ।

इसपर रेलवे के एक प्रवक्ता ने कहा कि सोमवार शाम को आग बुझाने के अभियान के दौरान पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद थे।

पूर्व रेलवे के प्रवक्ता ने कहा, “पूरा सहयोग दिया गया और रेलवे अधिकारियों ने घटनास्थल तक पहुंचने के लिए अग्निशमन विभाग को रास्ता दिखाया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos