लाइव न्यूज़ :

बंगाल के राज्यपाल ने मित्रा से व्यापार शिखर सम्मेलन से प्राप्त निवेश पर श्वेत पत्र लाने को कहा

By भाषा | Updated: November 20, 2021 18:27 IST

Open in App

कोलकाता, 20 नवंबर पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने शनिवार को अमित मित्रा से बंगाल वैश्विक व्यापार सम्मेलन (बीजीबीएस) के पांच संस्करणों से प्राप्त निवेश के विवरण पर एक श्वेत पत्र सौंपने को कहा। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य के पूर्व वित्त मंत्री के “आर्थिक दृष्टि को लेकर की गई बड़ी-बड़ी एवं भ्रमित करने वाली बातों का विकास पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है।”

उन्होंने यह भी सवाल किया कि "शानदार सफलता" के दावे के बाद बीजीबीएस विवरण क्यों छिपाए गए थे।

हाल ही में वित्त विभाग छोड़ने के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के मु्ख्य आर्थिक सलाहकार नियुक्त किए गए मित्रा ने धनखड़ के आरोपों को नकार दिया कि उन्होंने बीजीबीएस के पांच संस्करणों में प्रस्तावित निवेशों पर पूछे गए प्रश्नों का उत्तर नहीं दिया है। उन्होंने कहा कि इन सबके बारे में विस्तार से उन्होंने राज्यपाल को लिखे एक पत्र में बताया है।

राज्यपाल ने शुक्रवार को मित्रा को लिखे पत्र में कहा, “चार पन्नों के पत्र पर आपकी निर्भरता गलत है क्योंकि यह उठाए गए पांच मुद्दों का जिक्र भी नहीं करता है, प्रतिक्रिया तो और कम दी गई है।”

राज्यपाल ने लिखा, “पांच बीजीबीएस संस्करणों में 12.30 लाख करोड़ रुपये से अधिक के अनुमानित निवेश का विवरण नहीं देने का कोई औचित्य नहीं हो सकता है। 'शानदार सफलता' के दावों के बाद बीजीबीएस विवरण क्यों छिपाएं!"

उन्होंने मित्रा से एक श्वेत-पत्र के माध्यम से जल्द से जल्द "बीजीबीएस पर पूर्ण प्रकटीकरण" के साथ सामने आने के लिए कहा।

व्यापार शिखर सम्मेलनों की सफलता को लेकर धनखड़ और मित्रा जुबानी जंग में उलझे हुए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?