लाइव न्यूज़ :

बंगाल के राज्यपाल और विधानसभा अध्यक्ष ने की मुलाकात

By भाषा | Updated: July 23, 2021 19:56 IST

Open in App

कोलकाता, 23 जुलाई पश्चिम बंगाल के विधानसभा अध्यक्ष बिमान बनर्जी ने शुक्रवार को राज्यपाल जगदीप धनखड़ से मुलाकात की और लोक हित की खातिर संवैधानिक संस्थानों के बीच तालमेल की जरूरत पर चर्चा की।

धनखड़ ने ट्वीट करके बताया कि विधानसभा अध्यक्ष ने यहां राजभवन में उनसे मुलाकात की। उन्होंने लिखा, ‘‘विभिन्न मुद्दों पर करीब एक घंटे तक विचार विमर्श हुआ जिसमें इस बात पर जोर दिया गया कि व्यापक जनहित की खातिर संवैधानिक संस्थानों के बीच तालमेल आवश्यक है।’’

बनर्जी ने हाल में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से शिकायत की थी संसदीय लोकतंत्र और सदन के क्रियाकलापों में राज्यपाल की ओर से ‘‘अत्यधिक हस्तक्षेप’’ किया जा रहा है।

धनखड़ ने आगे कहा, ‘‘क्रियाशील लोकतंत्र के लिए संवैधानिक संस्थानों का समन्वय में और तालमेल से काम करना अत्यंत आवश्यक है। इससे लोकतंत्र फलता-फूलता है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘परंपराएं और परिपाटी हमारे लिए बीते कल की विरासत हैं और इसे स्वस्थ तरीके से पोषित करना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos