लाइव न्यूज़ :

बंगाल के राज्यपाल ने तृणमूल सरकार पर विधेयक से जुड़ी जानकारी नहीं देने के आरोप लगाए

By भाषा | Updated: December 11, 2021 18:28 IST

Open in App

कोलकाता/हावड़ा, 11 दिसंबर पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने शनिवार को ममता बनर्जी नीत सरकार पर आरोप लगाया कि हावड़ा नगर निगम (एचएमसी) संशोधन विधेयक पर मांगी गई जानकारी उन्हें नहीं मुहैया कराई जा रही है। इस विधेयक को सहमति के लिए राज्यपाल के पास भेजा गया है।

हावड़ा नगर निगम (संशोधन) विधेयक, 2021 में बैली नगरपालिका को एचएमसी के अधिकार क्षेत्र से अलग करने का प्रस्ताव है। इसे हाल में राज्य विधानसभा में पारित किया गया।

राज्यपाल ने यह भी आरोप लगाया कि विधानसभा अध्यक्ष बिमान बनर्जी ने उन पर विधेयक पर हस्ताक्षर नहीं करने और इसे रोकने के आरोप लगाए हैं। राज्यपाल ने इसे ‘‘दुर्भाग्यपूर्ण’’ बताया।

धनखड़ ने पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित कार्टूनिस्ट नारायण देवनाथ से हावड़ा में उनके आवास पर मुलाकात करने के बाद कहा, ‘‘मैंने 24 नवंबर को विधेयक पर सूचना मांगी थी लेकिन उसके बाद मुझे यह सूचना नहीं मिली। विधानसभा अध्यक्ष ने मुझ पर विधेयक पर हस्ताक्षर नहीं करने और इसे रोक कर रखने के आरोप लगाए। उनकी टिप्पणी दुर्भाग्यपूर्ण है। मैं उनसे आग्रह करता हूं कि पद की गरिमा बनाए रखें।’’

राज्यपाल ने पहले भी यही आरोप लगाए थे और पुनर्विचार के लिए विधेयक को राज्य सरकार को लौटा दिया था।

धनखड़ ने यह भी कहा था कि 2019 से अन्य मुद्दों पर भी मांगी गई सूचनाएं उन्हें नहीं दी गईं।

बहरहाल, विधानसभा अध्यक्ष ने दावा किया कि जो भी सूचना मांगी गई उसमें पूरा सहयोग दिया गया।

बनर्जी ने छह दिसंबर को कहा था, ‘‘माननीय राज्यपाल ने जो आरोप लगाए थे वे निराधार हैं। उनहोंने जब कभी कुछ मांगा या कोई सवाल पूछे, हमने उनके साथ पूरा सहयोग किया है। लेकिन उनकी हर चीज में गलती ढूंढने की आदत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?