लाइव न्यूज़ :

बंगाल सरकार गणतंत्र दिवस परेड की झांकी में 'सबूज साथी' योजना का प्रदर्शन करेगी

By भाषा | Updated: January 2, 2021 17:36 IST

Open in App

कोलकाता, तीन जनवरी पश्चिम बंगाल सरकार दिल्ली में आगामी गणतंत्र दिवस परेड की अपनी झांकी में लोकप्रिय 'सबूज साथी' योजना का प्रदर्शन करेगी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने कहा कि 2021 गणतंत्र दिवस परेड के लिए 'सबूज साथी' को झांकी के विषय के रूप में लिए जाने का निर्णय इस योजना के बारे में पूरे राष्ट्र को बताने के लिए लिया गया है। 'कन्याश्री' योजना के बाद इस योजना को विश्वभर से प्रशंसा मिली है।

अधिकारियों ने पीटीआई-भाषा को बताया, "सबूज साथी को वर्ल्ड समिट ऑन द इन्फॉर्मेशन सोसाइटी (डब्ल्यूएसआईएस) द्वारा सम्मानित किया गया है और दुनिया भर में भी इसकी प्रशंसा की गई है। यही कारण है कि इसे पूरी दुनिया को दिखाने के लिए हमने गणतंत्र परेड के दौरान अपनी झांकी में इसे प्रदर्शित करने का निर्णय लिया है।"

2015 में शुरू की गई, 'सबूज साथी' योजना मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के दिमाग की उपज थी।

इस योजना के तहत राज्य द्वारा संचालित, राज्य-प्रायोजित और राज्य द्वारा सहायता प्राप्त स्कूलों और मदरसों में कक्षा 9 से 12 तक के छात्रों को साइकिल दी जाती है।

योजना का उद्देश्य स्कूल छोड़ने वालों की संख्या को कम करना और यह सुनिश्चित करना है कि छात्र कम से कम 12 वीं कक्षा तक की शिक्षा अवश्य लें।

कोविड​​-19 महामारी के कारण केंद्र सरकार ने इस साल के गणतंत्र दिवस समारोह को छोटे स्तर पर और कम दर्शकों के साथ मनाने का फैसला किया है।

इस साल ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन को गणतंत्र दिवस परेड के लिए मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है, जिसमें देश की सेना के साथ-साथ सामाजिक-आर्थिक प्रगति को प्रदर्शित किया जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित