लाइव न्यूज़ :

बंगाल सरकार ने यौन उत्पीड़न की शिकायत के बाद दो डॉक्टरों का किया तबादला

By भाषा | Updated: July 9, 2021 11:43 IST

Open in App

कोलकाता, नौ जुलाई पश्चिम बंगाल सरकार ने यहां सरकारी एसएसकेएम अस्पताल के दो डॉक्टरों का तबादला कर दिया है। पोस्ट डॉक्टरेट डिग्री की एक छात्रा ने पुलिस में इन डॉक्टरों के खिलाफ यौन उत्पीड़न की शिकायत दर्ज करायी थी।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी एक आदेश में कहा गया है कि एक सहायक प्रोफेसर और एसएसकेएम अस्पताल की गहन चिकित्सा ईकाई के प्रमुख का तबादला कर दिया गया है। गहन चिकित्सा ईकाई के प्रमुख पर सहायक प्रोफेसर को कथित तौर पर शह देने का आरोप है।

पुलिस ने बताया कि महिला ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि सहायक प्रोफेसर ने फरवरी 2020 से ‘‘उत्पीड़न’’ शुरू किया जब छात्रा उनके साथ थी और विभाग के प्रमुख एक मेडिकल सम्मेलन में भाग लेने के लिए हैदराबाद गए हुए थे। हालात खराब होने पर महिला छात्रा ने एसएसकेएम अस्पताल के प्राधिकारियों को इसकी शिकायत की।

अस्पताल के एक वरिष्ठ डॉक्टर ने गोपनीयता की शर्त पर बताया, ‘‘इस साल मार्च में गठित विशाखा समिति ने दोनों को इस कृत्य के लिए दोषी ठहराया और पीड़िता को लिखित में भी यह दिया लेकिन दोनों के खिलाफ कोई कदम नहीं उठाया गया।’’

अस्पताल परिसर में बृहस्पतिवार को भारी हंगामे के बाद राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने दोनों के लिए तबादले के आदेश जारी कर दिए। विभाग प्रमुख का कलकत्ता मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में तबादला किया गया है जबकि आरोपी सहायक प्रोफेसर का एनआरएस मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में तबादला किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित