लाइव न्यूज़ :

सौमित्र चटर्जी को श्रद्धांजलि के तौर पर ‘अपुर संसार पार्क’ बनाएगी बंगाल सरकार

By भाषा | Updated: November 28, 2020 18:14 IST

Open in App

कोलकाता, 28 नवंबर पश्चिम बंगाल सरकार ने दिवंगत अभिनेता सौमित्र चटर्जी की पहली फिल्म ‘अपुर संसार’ के नाम पर कोलकाता के न्यू टाउन इलाके में पार्क बनाने का निर्णय किया है। यह जानकारी शनिवार को एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी।

पश्चिम बंगाल आवास आधारभूत संरचना विकास निगम लिमिटेड (एचआईडीसीओ) ने बोली लगाने वालों से रुचि की अभिव्यक्ति (ईओआई) आमंत्रित की है ताकि निर्णय किया जा सके कि फिल्म पर आधारित थीम को कैसे क्रियान्वित किया जाए। यह जानकारी इसके अध्यक्ष देबाशीष सेन ने दी।

चटर्जी ने 1959 में आई फिल्म में ‘अपु’ का किरदार निभाया था, जो फिल्म निर्माता सत्यजीत रे की अपु ट्रायोलॉजी का हिस्सा है।

सेन ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘बोली लगाने वालों से कहा गया है कि थीम को प्रोजेक्ट करने के तरीकों पर निर्णय करें -- कि क्या थ्री डी लगाए जाएंगे या अन्य चीजें। जब वे विस्तार से विचार सौंपेंगे तब हमारा पैनल निर्णय करेगा कि किस अवधारणा को लिया जाए और फिर परियोजना पर काम शुरू होगा।’’

प्रस्तावित पार्क न्यू टाउन में स्नेहोदिया हाउसिंग के पास बनाया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र