लाइव न्यूज़ :

ग्रामीण व्यक्तियों के लिए बंगाल सरकार ने शुरू की स्वयं सहायता समूह सरीखी योजना

By भाषा | Updated: November 18, 2021 16:38 IST

Open in App

कोलकाता, 18 नवंबर महिलाओं द्वारा संचालित स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) की राह पर चलते हुए, ग्रामीण मजदूरों के पलायन को रोने के उद्देश्य से पश्चिम बंगाल सरकार पुरुषों के लिए एक योजना की शुरुआत करने की योजना बना रही है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने कहा कि पुरुषों के लिए बना एसएचजी देश में अपनी तरह की “अभूतपूर्व” पहल होगी और इसका नाम होगा ‘उत्पादकों का समूह।’ अधिकारी ने कहा, “इन समूहों को छोटे व्यवसाय में शामिल किया जाएगा। राज्य सरकार अपने विभिन्न विभागों की योजनाओं के जरिये उनकी सहायता करेगी। शीघ्र ही इन योजनाओं का लाभ एक छत के तले मिलेगा जो कि अपना व्यवसाय शुरू करने वाले पुरुष उठा सकेंगे।”

उन्होंने कहा कि सहकारी बैंक जरूरतमंदों को ऋण से सकेंगे। अधिकारी ने कहा, “हम अन्य बैंकों के भी संपर्क में हैं। नई परियोजना की शुरुआत से ही सरलता से ऋण मिल सकेगा।”

यह पूछे जाने पर कि इस योजना के माध्यम से व्यक्ति कौन सा व्यवसाय शुरू कर सकेगा, अधिकारी ने बताया कि बागवानी, पशुपालन, खाद्य प्रसंस्करण से लेकर परिवहन और खाद्य भंडारण जैसे विकल्प अपनाए जा सकेंगे।

उन्होंने कहा, “एक समूह में अधिकतम 10 व्यक्तियों को लिया जाएगा। शुरुआत में हम पांच का समूह बनाने पर विचार कर रहे हैं।” उन्होंने कहा कि इस योजना से राज्य की ग्रामीण अर्थव्यवस्था में तेजी आएगी और मजदूरों का अन्य राज्यों में पलायन रुकेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह