लाइव न्यूज़ :

बंगाल सरकार ने जिलाधिकारियों को निजी बैंकों के खिलाफ छात्रों की शिकायतों को दूर करने के निर्देश दिये

By भाषा | Updated: September 18, 2021 22:41 IST

Open in App

कोलकाता, 18 सितंबर पश्चिम बंगाल सरकार ने जिलाधिकारियों को निजी बैंकों के खिलाफ छात्रों की शिकायतों का समाधान करने के लिए कहा है, जो एक सरकारी योजना के तहत ऋण देने की एवज में उनके माता-पिता से कथित तौर पर संपार्श्विक (कोलैटरल) की मांग कर रहे हैं। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि मुख्य सचिव एच के द्विवेदी ने शुक्रवार को जिलाधिकारियों और अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की और उनसे उन छात्रों की शिकायतों पर गौर करने को कहा, जिन्हें जमानत-मुक्त ऋण सुविधा का लाभ उठाने में कठिनाई हो रही है।

उच्च शिक्षा विभाग ने ‘‘स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड’’ योजना शुरू की थी, ताकि लाभार्थी बिना किसी वित्तीय बाधा के अपनी पढ़ाई कर सकें।

मुख्यमंत्री कार्यालय के शिकायत निवारण प्रकोष्ठ के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘हमें इस योजना के तहत ऋण देने के लिए भूमि दस्तावेज सहित माता-पिता से सुरक्षा के विभिन्न दस्तावेज मांगने के लिए निजी बैंकों के खिलाफ छात्रों से कई शिकायतें मिली हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कुछ ऋणदाताओं ने उन्हें ऋण राशि के बराबर पैसा सावधि जमा के रूप में रखने के लिए कहा।’’

उन्होंने कहा कि बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने जिलाधिकारियों को इस मसले का समाधान करने का भी निर्देश दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे