लाइव न्यूज़ :

शुभेंदू अधिकारी को राहत दिये जाने को बंगाल सरकार ने दी चुनौती

By भाषा | Updated: September 7, 2021 17:32 IST

Open in App

कोलकाता, सात सितंबर पश्चिम बंगाल सरकार ने मंगलवार को कलकत्ता उच्च न्यायालय में एकल पीठ के उस आदेश को चुनौती दी जिसमें पुलिस को भाजपा विधायक शुभेंदू अधिकारी के खिलाफ आपराधिक मामलों में दंडात्मक कार्रवाई नहीं करने का निर्देश दिया गया था।

राज्य के एक वकील ने उच्च न्यायालय की न्यायमूर्ति राजशेखर मंथा की एकल पीठ के आदेश के खिलाफ अपील दायर करने के संबंध में न्यायमूर्ति सुब्रत तालुकदार की अध्यक्षता वाली खंडपीठ के समक्ष मामले का उल्लेख किया।

मामले से जुड़े एक वकील ने कहा कि राज्य की अपील को बुधवार को पीठ के समक्ष सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया जा सकता है।

न्यायमूर्ति राजशेखर मंथा ने सोमवार को राज्य की विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अधिकारी के खिलाफ पूर्व मेदिनीपुर जिले के क्रमश: कोंटाई, नंदीग्राम और पंसकुरा थाने में एक सुरक्षा गार्ड की मौत, कथित राजनीतिक झड़प और झपटमारी के संबंध में दर्ज प्राथमिकियों को लेकर कार्यवाही पर रोक लगाने का निर्देश दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

पूजा पाठRashifal 08 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे तुला राशि के लोग, जानें अपनी राशि का फल

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू