लाइव न्यूज़ :

बंगाल सरकार ने नए सुरक्षा निदेशक की नियुक्ति की

By भाषा | Updated: March 15, 2021 18:47 IST

Open in App

कोलकाता, 15 मार्च पश्चिम बंगाल सरकार ने आईपीएस अधिकारी ज्ञानवंत सिंह को सोमवार को नया सुरक्षा निदेशक नियुक्त किया। वह विवेक सहाय का स्थान लेंगे जिन्हें नंदीग्राम में हुए हादसे के बाद चुनाव आयोग ने पद से हटा दिया था। उक्त घटना में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी घायल हो गई थीं।

एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

मुख्य सचिव अल्पन बंदोपाध्याय ने पुलिस महानिदेशक पी नीरजनयन के साथ बैठक की और अतिरिक्त सुरक्षा निदेशक सिंह को सुरक्षा निदेशक नियुक्त करने का निर्णय लिया।

अधिकारी ने बताया कि इस फैसले से चुनाव आयोग को अवगत करवा दिया गया है। आयोग ने प्रशासन को सोमवार दोपहर एक बजे तक नया सुरक्षा निदेशक नियुक्त करने का निर्देश दिया था।

पूर्वी मेदिनीपुर जिले के नंदीग्राम क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान 10 मार्च को बनर्जी घायल हो गई थीं।

आयोग ने सहाय को निलंबित करते हुए कहा था कि वह ‘‘बतौर सुरक्षा निदेशक जेड प्लस सुरक्षा प्राप्त व्यक्ति को सुरक्षा प्रदान करने की अपनी प्राथमिक जिम्मेदारी अदा कर पाने में विफल रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र