लाइव न्यूज़ :

बंगाल सरकार ने पेट्रोल, डीजल पर कर में एक रुपये की कमी की घोषणा की

By भाषा | Updated: February 21, 2021 22:34 IST

Open in App

कोलकाता, 21 फरवरी पश्चिम बंगाल सरकार ने रविवार को पेट्रोल और डीजल पर कर में एक रुपये प्रति लीटर की कटौती की घोषणा की, जो 22 फरवरी की मध्यरात्रि से प्रभावी होगी।

राज्य के वित्त मंत्री अमित मित्रा ने कहा कि इस कदम से लोगों को ईंधन की कीमतों में हुई वृद्धि से कुछ राहत मिलेगी।

मित्रा ने कहा, ‘‘केंद्र को पेट्रोल से कर के तौर पर 32.90 रुपये प्रति लीटर (20 फरवरी को) प्राप्त होता है, जबकि राज्य को सिर्फ 18.46 रुपये के करीब ही मिलते हैं। डीजल के मामले में, केंद्र सरकार को मिलने वाला कर 31.80 रुपये प्रति लीटर है, जबकि राज्य को करीब 12.77 रुपये ही मिलते हैं।’’

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि केंद्र ने उपकर लगाया है, ताकि इस राशि में से राज्यों को उनका हिस्सा नहीं देना पड़े, यह ‘‘देश के संघीय ढांचे की विशेषताओं के खिलाफ’’ है।

मित्रा ने एक सवाल के जवाब में कहा कि केंद्र सरकार को फिर से योजना आयोग को अस्तित्व में लाना चाहिए।

बाद में मंत्री ने एक ट्वीट में कहा कि ईंधन पर कर में छूट 30 जून तक वैध होगी।

मित्रा ने कहा, ‘‘आम आदमी के बोझ को कम करने के लिए, राज्य सरकार ने पेट्रोल और डीजल की बिक्री पर देय बिक्री कर पर प्रति लीटर 1 रुपये की छूट की अनुमति देने का फैसला किया है जो कि 22 फरवरी, 2021 की मध्यरात्रि से 30 जून, 2021 के दिन तक लागू होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

पूजा पाठRashifal 08 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे तुला राशि के लोग, जानें अपनी राशि का फल

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू