लाइव न्यूज़ :

बंगाल फोरेंसिक दल, उच्च-स्तरीय आईओसी प्रतिनिधिमंडल ने हल्दिया रिफाइनरी आग की जांच शुरू की

By भाषा | Updated: December 22, 2021 21:40 IST

Open in App

कोलकाता, 22 दिसंबर इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) के एक उच्च-स्तरीय प्रतिनिधिमंडल और पश्चिम बंगाल के फोरेंसिक दल ने पूर्वी मेदिनीपुर की हल्दिया रिफाइनरी में लगी आग के कारणों को लेकर बुधवार को जांच शुरू की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

आईओसी की उच्च स्तरीय टीम दिल्ली से पश्चिम बंगाल के हल्दिया पहुंची, जहां रिफाइनरी में मंगलवार को लगी आग की घटना में तीन लोगों की जान चली गई और 44 अन्य घायल हो गए।

अधिकारियों ने कहा कि इस घटना में घायल हुए लोगों में से 38 का कोलकाता में विभिन्न सुपर स्पेशिएलिटी अस्पतालों में इलाज चल रहा है और उनकी स्थिति स्थिर है। उन्होंने बताया कि सुरक्षा चिंताओं को लेकर श्रमिकों द्वारा विरोध-प्रदर्शन किए जाने के बीच रिफाइनरी की अन्य इकाइयों में मरम्मत कार्य जारी है।

राज्य सरकार ने मांग की है कि आग की घटना में जान गंवाने वाले श्रमिकों के आश्रितों और घायलों को मुआवजा दिया जाए। इस पर आईओसी ने कहा कि इसको लेकर तैयारी की जा रही है और जल्द ही घोषणा की जाएगी।

राज्य सरकार के मंत्री और तामलुक विधायक सौमेन महापात्रा ने घटनास्थल का दौरा किया और दिल्ली से आए आईओसी अधिकारियों से बातचीत की।

आईओसी के एक प्रवक्ता ने कहा, “कल की घटना में दुर्भाग्य से जान गंवाने वाले तीन संविदा कर्मियों के परिवार के सदस्यों से इस दुख की घड़ी में हर संभव सहायता देने के लिए संपर्क किया गया है।”

प्रवक्ता ने कहा, “इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन का वरिष्ठ प्रबंधन लगातार स्थिति की निगरानी कर रहा है, और आईओसी प्रभावित श्रमिकों को सभी आवश्यक सहायता, राहत और मुआवजा प्रदान करेगा। हम इस पर काम कर रहे हैं और जल्द ही इस बाबत घोषणा की जा सकती है।”

आईओसी ने मंगलवार को एक बयान में कहा था कि हल्दिया रिफाइनरी की मोटर स्पिरिट क्वालिटी (एमएसक्यू) इकाई में घटना का प्राथमिक कारण अचानक लगी आग लग रहा है।

बयान में कहा गया कि 47 घायल लोगों को प्राथमिक उपचार दिया गया और उन्हें हल्दिया रिफाइनरी अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया, जहां उनमें से तीन ने दम तोड़ दिया, जबकि बाकी को 'ग्रीन कॉरिडोर' के माध्यम से कोलकाता लाया गया।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने तीन श्रमिकों की मौत पर शोक व्यक्त किया और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन