लाइव न्यूज़ :

बंगाल के वित्त मंत्री ने शाह पर कोष को लेकर गलत बयानी का आरोप लगाया

By भाषा | Updated: February 21, 2021 21:58 IST

Open in App

कोलकाता, 21 फरवरी पश्चिम बंगाल के वित्त मंत्री अमित मित्रा ने रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर केंद्र से मिलने वाले कोष पर गलतबयानी का आरोप लगाया और उन्हें बहस की चुनौती दी।

मित्रा ने कहा कि राज्य सरकार को छह साल में केंद्र सरकार से 1.13 लाख करोड़ रुपये मिले हैं। जो केंद्रीय मंत्री ने दावा किया है, यह उसके एक तिहाई से अधिक नहीं है।

शाह ने हाल में बंगाल में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा था कि केंद्र सरकार ने राज्य को 3.59 लाख करोड़ रुपये दिए हैं।

मित्रा ने पत्रकारों से कहा, " उन्होंने गलत, गुमराह करने वाली और राजनीतिक रूप से प्रेरित जानकारी दी है। केंद्र, संघीय ढांचे के हिस्से के रूप में राज्यों से कर संग्रह करता है और साझा करता है।"

उन्होंने कहा, "हमें पिछले छह साल में (वित्त वर्ष 2014 से वित्त वर्ष 2020 तक) सिर्फ 1.13 लाख करोड़ रुपये मिले हैं।"

मित्रा ने अपने अनुमान से बताया कि केंद्र सरकार ने पश्चिम बंगाल से इन वर्षों में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष करों के रूप में करीब पांच लाख करोड़ रुपये का संग्रह किया है और केंद्रीय योजनाओं के जरिए भेजे सिर्फ 1.13 लाख करोड़ रुपये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

भारत अधिक खबरें

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया