लाइव न्यूज़ :

बंगाल चुनाव: ममता ने नंदीग्राम में कई मतदान केंद्रों का दौरा किया, शुभेंदु के काफिले पर हमला

By भाषा | Updated: April 1, 2021 16:15 IST

Open in App

नंदीग्राम(पश्चिम बंगाल), एक अप्रैल पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने नंदीग्राम विधानसभा क्षेत्र में कई मतदान केंद्रों का बृहस्पतिवार को दौरा किया। दूसरे चरण के मतदान के दौरान हिंसा की कुछ छिटपुट घटनाओं और बूथ जाम करने के आरोपों से मतदान प्रक्रिया पर कुछ असर भी पड़ा है।

हाईप्रोफाइल नंदीग्राम सीट पर तृणमूल कांग्रेस प्रमुख का मुकाबला पूर्व में उनके करीबी सहयोगी और अब भाजपा उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी से है।

इस विधानसभा क्षेत्र में स्थिति की निगरानी करने के बाद ममता दोपहर करीब एक बजे रेयापारा स्थित अपने किराये के आवास से निकलीं। इसके बाद, उन्होंने सोनाचुरा, रेयापारा, बलरामपुर, बोयल, नंदीग्राम ब्लॉक एक और दो का दौरा किया।

क्षेत्र में स्थानीय तृणमूल कांग्रेस नेताओं ने शिकायत की है कि उनके चुनाव अभिकर्ताओं (एजेंटों) को मतदान केंद्रों में प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा है।

ममता के चुनाव एजेंट शेख सूफियां ने बताया, ‘‘वह इलाके में कई गांवों और मतदान केंद्रों का भी दौरा करेंगी, जहां से धमकी, दबाव डालने और मतदान केंद्र (बूथ) जाम करने की शिकायतें मिली हैं। ’’

नंदीग्राम के बोयल इलाके में ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि भाजपा समर्थकों ने उन्हें मतदान केंद्र जाने से रोक दिया।

ममता के बोयल पहुंचते ही भाजपा समर्थकों ने ‘जय श्रीराम’ के नारे लगाए।

पुलिस ने बताया कि इसके बाद दोनों पार्टियों के समर्थकों ने हिंसक गतिविधियां की क्योंकि तृणमूल कांग्रेस के नेता बूथ नंबर सात पर पुनर्मतदान कराने की मांग कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि स्थिति को नियंत्रित करने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा।

इस बीच, शुभेंदु के काफिले पर दो स्थानों पर कथित तौर पर पथराव किया गया, जब वह विधानसभा क्षेत्र में मतदान केंद्रों का दौरा कर रहे थे।

उनके काफिले का तृणमूल कांग्रेस समर्थकों ने घेराव भी किया, जिन्होंने भाजपा नेता के खिलाफ नारे लगाए।

इलाके का गश्त कर रहे सुरक्षा बलों ने भीड़ को तितर-बितर कर उनके काफिले को आगे बढ़ाया।

शुभेंदु ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैं तृणमूल कांग्रेस के गुंडों के इस तरह के प्रदर्शनों का आदी हो गया हूं। वे ममता बेगम (बनर्जी) के समर्थक हैं। वे जो कुछ चाहते हैं उन्हें कर लेने दीजिए, चुनाव नतीजे दो मई को आने वाले हैं। ’’

वहीं, तृणमूल कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक ममता शाम साढ़े छह बजे मतदान संपन्न होने के बाद उत्तर बंगाल में चुनाव प्रचार करने के लिए यहां से रवाना होने वाली थीं, लेकिन उन्होंने आज सुबह अपनी योजना में बदलाव किया है।

पूरे नंदीग्राम विधानसभा क्षेत्र में धारा 144 लगाई गई है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को टाला जा सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन