लाइव न्यूज़ :

बंगाल चुनाव: कांग्रेस ने ओएसडी के तौर पर नियुक्त पूर्व अधिकारियों के हटाने की मांग की

By भाषा | Updated: January 18, 2021 20:04 IST

Open in App

कोलकाता, 18 जनवरी पश्चिम बंगाल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अब्दुल मन्नान ने सोमवार को राज्यपाल जगदीप धनखड़ से मुलाकात कर राज्य में स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिये ओएसडी (विशेष कार्य अधिकारी) के तौर पर तैनात सभी सेवानिवृत अधिकारियों को चुनाव ड्यूटी से हटाने और नागरिक स्वयंसेवकों की नियुक्ति नहीं करने की वकालत की।

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष मन्नान ने राज्यपाल से इस मामले पर भारत के चुनाव आयोग के साथ चर्चा करने का अनुरोध किया।

धनखड़ ने बैठक के बाद सिलसिलेवार ट्वीट किये।

राज्यपाल ने ट्वीट किया, ''उन्होंने (मन्नान) इस बात पर चिंता जतायी कि पूर्व में चुनाव आयोग द्वारा ऐसे अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करना उनके लिये 'पदक' साबित हुआ है क्योंकि उन्हें सुविधाजनक तैनाती दे कर पुरस्कृत किया जाता रहा है।''

धनखड़ ने लिखा, ''उन्होंने स्वतंत्र तथा निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिये ओएसडी के तौर पर तैनात सभी पूर्व अधिकारियों को राजनीतिक होने के चलते हटाने और नागरिक स्वयंसेवकों को चुनाव ड्यूटी से दूर रखने का अनुरोध किया। भारत के चुनाव आयोग को ऐहतियाती कदम उठाते हुए प्रत्यक्ष रूप से कार्रवाई करनी चाहिये, जिसमें चुनाव की स्वतंत्रता बनाए रखने के लियें निलंबन जैसे कदम शामिल हैं।''

राज्यपाल ने कहा कि मन्नान ने उनसे इस मामले पर भारत के चुनाव आयोग से विचार-विमर्श करने का अनुरोध किया है ताकि समय पर कदम उठाए जा सकें।

पश्चिम बंगाल की 294 सदस्यीय विधानसभा के चुनाव अप्रैल-मई में होने हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस