बंगाल चुनाव: बीजेपी ने RG Kar रेप पीड़िता की मां रत्ना देबनाथ को दिया टिकट, जारी की 19 उम्मीदवारों की लिस्ट
By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 26, 2026 10:29 IST2026-03-25T20:40:24+5:302026-03-26T10:29:07+5:30
Bengal Elections: पश्चिम बंगाल की कोई ऐसी योजना नहीं है, जिसमें कट न लिया जाता हो। आम जनता के लिए जो योजनाएं हैं, उनमें भी दीदी के लोग कट वसूलते हैं।

Bengal Elections
नई दिल्लीः भाजपा ने तीसरी उम्मीदवार सूची जारी की है। बिप्लब मंडल हावड़ा मध्य प्रदेश से चुनाव लड़ेंगे। बीजेपी ने RG Kar रेप पीड़िता की मां रत्ना देबनाथ को दिया टिकट है। भाजपा ने बुधवार को आगामी पश्चिम बंगाल चुनावों के लिए 19 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की । इस सूची में आरजी कर की पीड़िता की मां का नाम भी शामिल है, जिन्हें पानीहाटी विधानसभा क्षेत्र से मैदान में उतारा गया है।
अगस्त 2024 में कोलकाता के सरकारी आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में बेटी के साथ हुए बलात्कार और हत्या की जांच की सबसे मुखर आलोचकों में से एक के रूप में उभरी उम्मीदवार ने हाल ही में दावा किया था कि वह और उनके पति भाजपा में शामिल हो गए हैं।
भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा कि पश्चिम बंगाल में 4 मई को भाजपा की सरकार बनने जा रही है। मैंने कुछ दिन पहले कहा था कि हमने एक होली मनाई है, और 4 मई को फिर भगवा होली मनाएंगे। हम पश्चिम बंगाल की जनता को सुरक्षित पश्चिम बंगाल देंगे।
पश्चिम बंगाल की जनता को मालूम है कि अगर शांति आएगी, तो भाजपा के माध्यम से ही आएगी। माताओं-बहनों को सम्मान भाजपा की सरकार में ही मिलेगा। रोजी-रोटी कमाने का मौका, पक्का मकान, आयुष्मान भारत का सुरक्षा कवच... ये सब भाजपा की सरकार में ही मिलेगा।
BJP releases the third list of 19 candidates for the upcoming West Bengal Assembly elections pic.twitter.com/Z9TFoceVNB
— ANI (@ANI) March 25, 2026
प. बंगाल की मतदाता सूची से 79 लाख 'फर्जी' नाम हटाए गए; भाजपा 177 से अधिक सीट जीतेगी: शुभेंदु
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता शुभेंदु अधिकारी ने बुधवार को दावा किया कि मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान राज्य की मतदाता सूची से लगभग 79 लाख "फर्जी" नाम हटा दिए गए हैं और इस बात पर जोर दिया कि इससे भाजपा को अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनाव में 177 से अधिक सीट हासिल करने में मदद मिलेगी।
शुभेंदु अधिकारी ने पूर्व मेदिनीपुर जिले में पार्टी कार्यकर्ताओं की एक बैठक को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि राज्य में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस सत्ता में बने रहने के लिए हमेशा फर्जी मतदाताओं पर निर्भर रही है और जारी पुनरीक्षण प्रक्रिया ऐसे नामों को हटाने के लिए शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि इससे भाजपा को चुनाव जीतने में मदद मिलेगी।
भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा कि पश्चिम बंगाल की कोई ऐसी योजना नहीं है, जिसमें कट न लिया जाता हो। आम जनता के लिए जो योजनाएं हैं, उनमें भी दीदी के लोग कट वसूलते हैं। हमें पश्चिम बंगाल की जनता को इससे उबारना है। इसलिए आइए संकल्प करें कि आज देश के कई राज्यों में डबल इंजन की सरकार चल रही है, वैसे ही पश्चिम बंगाल में भी डबल इंजन की सरकार लाएंगे।
जिसमें विकास भी होगा, विश्वास भी होगा और एक-एक व्यक्ति को साथ लेकर चलेंगे। जो भरोसा देश की जनता ने हमारे नेतृत्व पर किया है, पश्चिम बंगाल की जनता भी वही भरोसा हम पर कर रही है। पिछले कई वर्षों से लगातार भाजपा कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल की आवाज को बुलंद किया है और प्रदेश की जनता के लिए लड़ाई लड़ी है।
पश्चिम बंगाल की जनता को मालूम है कि अगर शांति आएगी तो भाजपा के माध्यम से आएगी। माताओं-बहनों को सम्मान भाजपा की सरकार में मिलेगा। रोजी-रोटी कमाने का मौका, पक्का मकान, आयुष्मान भारत का सुरक्षा कवच... ये सब भाजपा की सरकार में ही मिलेगा। ये चुनाव टीएमसी के भय से बाहर निकलने का चुनाव है।
जनता टीएमसी के भय से बाहर आना चाहती है। टीएमसी के गुंडे और उसके तथाकथित कार्यकर्ता और उनकी वसूली की सरकार से पश्चिम बंगाल की जनता मुक्ति चाहती है। और प्रदेश की जनता को मालूम है कि भय के वातावरण से बाहर आने का भरोसा सिर्फ भाजपा दे सकती है।
पश्चिम बंगाल में 4 मई को भाजपा की सरकार बनने जा रही है। मैंने कुछ दिन पहले कहा था कि हमने एक होली मनाई है, और 4 मई को भगवा होली मनाएंगे। और पश्चिम बंगाल की जनता को सुरक्षित पश्चिम बंगाल देंगे। बदलता भारत, बेहतर हेल्थकेयर!